National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:54 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:54 pm

महाविद्यालय के दो कैडेट अंडर ऑफिसर हिमांशु और अंडर ऑफिसर रिया रावत का थल सेना कैंप करके महाविद्यालय आगमन पर एनसीसी यूनिट द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

21 सितम्बर 2024, डाकपत्थर।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के साहसी कैडेट हिमांशु और रिया रावत ने उनत्तीस यू के बटालियन एनसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महाविद्यालय का मान बढ़ाया ।

महाविद्यालय के दो कैडेट अंडर ऑफिसर हिमांशु और अंडर ऑफिसर रिया रावत का थल सेना कैंप करके महाविद्यालय आगमन पर एनसीसी यूनिट द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने दोनों कैंडिडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन तैयार करता है। एनसीसी का उद्देश्य ही सशस्त्र बलों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करना और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहना है। सभी कैडेट्स को इन दोनों युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।

एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि थल सेना कैंप राष्ट्रीय कैंप है। सैन्य गतिविधियों से संबंधित कठिन प्रशिक्षण वाले इस कैंप के सभी चरण पूरा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में कैडेट्स को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने रोमांचक अनुभव सभी से साझा किए। इस आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार, डॉ अरविंद कुमार अवस्थी, महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी सहित पूर्व सीनियर कैडेट्स भी शामिल हुए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।