National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 1:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 1:36 pm

तहसील विकासनगर क्षेत्र ढकरानी में स्थित राधेश्याम स्टोन क्रेशर संचालित है लेकिन संचालक निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है

तहसील विकासनगर क्षेत्र ढकरानी में स्थित राधेश्याम स्टोन क्रेशर संचालित है लेकिन संचालक निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीण ही नहीं निकट क्षेत्र का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल *गौतम ऋषि आश्रम गंग भेवा बावड़ी* सहित क्षेत्र की कई बीघा कृषि भूमि, आम के बगानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्टोन क्रेशर से उड़ती उड़ती धूल ने संपूर्ण ढकरानी, भीमा वाला गांव की बसावट के बाशिंदों की शकुन भरी नींद भी छीन ली है….खनन के मानकों में स्टोन क्रेशर के चारों तरफ न तो ऊंची बाउंड्री वॉल के अलावा हरे भरे पर्दे की दीवार तक नहीं है, स्टोन क्रशर मालिक ने अपनी सुविधा के लिए निकट यमुना नदी में आम के बागों के बीचोंबीच एक अवैध रास्ता निकाल रखा है,जिस रास्ते का फायदा स्टोन क्रशर मालिक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कर यमुना नदी का सीना छलनी कर मोटा मुनाफा कमा रहा है…..इस स्टोन क्रशर की उड़ती धूल से निकट यमुना नदी का जल प्रदूषित ही नहीं यमुना किनारे बसे वन्य जीव परिंदों के जीवन पर भी खतरा मंडराने लगा है…. जबकि यमुना नदी के पर्यावरण को बचाने के लिए निकट हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने यमुना नदी में खनन चुगान पर पाबंदी लगा रखी है,पर उत्तराखंड सरकार के अधिकारी इस विषय पर मौन साधे बैठे हैं…
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *