National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 12:57 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 12:57 am

भगवान की प्रेरणा से यथार्थ गीता पाठ आयोजन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

भगवान की प्रेरणा से यथार्थ गीता पाठ आयोजन 

 

जा मरने से जग डरा सो मेरो आनंद।
कब मरिहों कब पाइहों पूरन परमानंद।

 

दादा गुरु अक्सर कहा करे “हो जब तक भगवान हृदय से रथी होकर योग क्षेम न करने लगे , बतियाने न लगे तब तक लाख आंख मूंदों उसका कोई मतलब नहीं’ दादा गुरु के शिष्य समय के महापुरुष विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज जी कहते हैं कि भगवान तभी रथी होते हैं जब तक सद्गुरु के समक्ष पूर्णरूपेण भाविक का समर्पण नहीं होता, जब साधक समर्पित होकर भगवान का भजन करता है सद्गुरु की टूटी फूटी सेवा करता है, उनकी आज्ञा में यंत्रवत चलता है, तब सद्गुरु भगवान उसके हृदय से रथी होकर उसका योगक्षेम करने लगते हैं, साधक को उठाने बैठाने सोवाने जगाने लगते हैं सेकेंड मिनट में अपने साधक को सिग्नल देने लगते हैं,। ये सिग्नल चार तरीके से सद्गुरु भगवान साधक को बताते हैं स्थूल सुरा संबंधी- अनुभव, स्वप्न सुरा संबंधी- अनुभव, सुषुप्ति सुरा- संबंधी अनुभव और समसुरा संबंधी- अनुभव। पूज्य गुरुदेव भगवान कहते हैं कि सद्गुरु भगवान इन अनुभवों को जन्म जन्मांतर तक अपने साधक को तब तक देते रहते हैं कि जब तक कि वह परमात्मपर्यंत की दूरी तय नहीं कर लेता। जन्म और मृत्यु के बीच संस्कारों को भष्माशात करने के बाद ही सद्गुरु भगवान प्रदत्त ये चारो सिग्नल शांत होते हैं। पूज्य गुरुदेव भगवान कहते हैं कि संसार को यथार्थ गीता का अध्ययन करना चाहिए गीतोक्त साधना पर चलना चाहिए, उन्होंने बताया कि जो भी गीतोक्त साधना पर चलेगा उसके हृदय से मैं रथी होकर उसका योगक्षेम मार्गदर्शन करूंगा। गुरूदेव भगवान की प्रेरणा से ही रामजीत शर्मा पक्खनपुर बिछैला ने यथार्थ गीता पाठ व भंडारे का भी आयोजन कराया। सैकड़ों भक्तों श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर गुरूदेव भगवान की गीतोक्त साधना को सुना और उस पर दृढ़तापूर्वक चलने के लिए गुरूदेव भगवान से आराधना की । ओम जप करने से, सद्गुरु का ध्यान सेवा सुश्रुषा करने से, व ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता को चार बार आवृत्ति करने से भगवान के प्रति खिंचाव होने लगता है और तब सद्गुरु भगवान साधक के लौकिक और पारलौकिक जीवन की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।