National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:06 am

विकास नगर।सोमवार को ढकरानी स्थित जामिया दारुल उलूम रमजानिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयो

सोमवार को ढकरानी स्थित जामिया दारुल उलूम रमजानिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
संवादाता गजमफर अली 
विकास नगर
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन मुफ़्ती शमून कासमी ने शिरकत की तथा मुख्य्मंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर अमरुद का पौधा रोंपा ! जामिया दारुल उकूम रमजानिया के प्रबंधक हाज़ी अब्दुल कादिर व पछवादून मदरसा प्रबंधको के द्वारा चेयरमैन मुफ़्ती शमून कासमी का फूल मालाओं और बुके द्वारा स्वागत किया गया! मदरसे के बच्चों से चेयरमैन ने सामान्य ज्ञान व शिक्षा सम्बंधित चर्चा की तथा बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की गयी !चेयरमैन शमून कासमी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे बच्चों तथा मदरसा प्रबंधको को जानकारी दी और सभी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हमेशा मुस्लिमों के पक्ष मे ख़डी है वो चाहती है कि मदरसे मे पढ़ने वाले बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी तथा अन्य पदों पर जाएँ! शमून कासमी द्वारा मदरसों की समकक्षता व मान्यता को लेकर भी प्रबंधकों को आश्वास्त किया कि जल्दी ही मान्यता संबंधी मुद्दे भी सुलझा लिए जाएंगे! समाजसेवी अय्यूब हसन जी के द्वारा चेयरमैन शमून कासमी को क्षेत्र के मदरसों की समस्या से अवगत कराया गया!
कार्यक्रम का संचालन कारी मोहम्मद आबिद के द्वारा किया गया!
कार्यक्रम मे मदरसा शिक्षा संघ अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, मौलाना बुरहान, मौलाना मासूम, कारी अकरम,डॉ ताहिर,तहसीलदार विकासनगर, क्षेत्रीय लेखपाल मीनाक्षी कठेत, राजेश कुमार,सुब्हान, कारी अब्दुल कय्यूम, मौलाना रिहान गनी,मौलाना ज़ीशान आदि उपस्थित रहे!
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।