National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 6:26 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 6:26 am

लोक पंचायत की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन, संयोजक नियुक्त

 

 

लोक पंचायत की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन, संयोजक नियुक्त
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
विकासनगर, 16 सितंबर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत की बैठक विकासनगर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया और उनके संयोजकों की नियुक्ति की गई। 
     लोक पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग कराने के लिए अनिल तोमर, पौधारोपण समिति के लिए दिनेश तोमर, जमुना तीर्थ समिति के लिए गंभीर सिंह चौहान, रक्तदान शिविर के लिए सतपाल चौहान, लोक पंचायत संघर्ष समिति के लिए मुकेश शर्मा, धार्मिक यात्रा समिति के लिए गंभीर चौहान, सांस्कृतिक समिति के लिए कुंदन सिंह चौहान, सेवा सेवानिवृत्ति कर्मचारी समिति के लिए धन सिंह तोमर, अध्यापक सम्मेलन समिति के लिए खजान सिंह गुरुजी, कार्यालय व्यवस्था समिति के लिए सतपाल चौहान, और लोक पंचायत स्थापना दिवस कार्यक्रम व्यवस्था समिति के लिए धर्मेंद्र चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया। 
इस अवसर पर लोक पंचायत के सदस्य रणवीर सिंह तोमर ने कहा कि विभिन्न समितियां स्वतंत्र रूप से जौनसार बावर के हित के लिए कार्य करेंगी। समितियों के संयोजकों का कार्य समिति को जन समुदाय के हित में कार्य संचालित करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर में विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण समिति के संयोजक लोक पंचायत स्थापना दिवस के दिन प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। 
बैठक में शूरवीर तोमर, रणबीर तोमर, कुंदन चौहान, देवेंद्र तोमर, खजान चौहान, भारत चौहान, रविंद्र चौहान, सुनील बिष्ट, नरेश चौहान, बारू शर्मा, कलम बिष्ट, सचिन राणा, दिलावर तोमर, जगत नेगी, लुदर चौहान, कांति चौहान, पूरण तोमर, रवि रावत, केशर चौहान, वीरेंद्र नेगी, जयपाल तोमर, प्रीतम चौहान, सुनील चौहान, सूरज रमोला, पुनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *