National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 8:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 8:11 am

UPSC Exam: इसी साल बन जाएंगे IAS/IPS, बदल दें तैयारी का तरीका, आपके नाम के साथ भी लगेगा अफसर

हाइलाइट्स

यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है
पढ़ाई के दौरान कुछ घंटों में ब्रेक लेकर अपनी पसंद का काम करें

नई दिल्ली (UPSC Exam Preparation Tips). संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा दुनिया की तीसरी सबसे कठिन परीक्षा है. देशभर के लाखों युवा हर साल यूपीएससी परीक्षा देते हैं. यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास करके देश की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं. हाल ही में हॉटस्टार+डिज्नी ओटीटी पर रिलीज हुई 12th Fail में इस सफर की चुनौतियां दिखाई गईं हैं.

हर साल लाखों परीक्षार्थियों में से कुछ को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस जैसी नौकरियों के लिए सेलेक्ट किया जाता है (Sarkari Naukri). इसके लिए उन्हें 3 चरणों की कठिन परीक्षा पास करनी होती है, जिसमें यूपीएससी प्रीलिम्स, यूपीएससी मेंस और यूपीएससी इंटरव्यू शामिल होते हैं. जानिए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवार का माइंडसेट कैसा होना चाहिए.

फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर दें बराबर ध्यान
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों का पूरा ध्यान रखना चाहिए. यह सफर कठिन होने के साथ ही लंबा भी हो सकता है. ऐसे में पढ़ाई के साथ ही अपनी सेहत पर भी पूरा फोकस रखना बहुत जरूरी है. अगर आप साल 2024 में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam 2024) क्रैक कर सरकारी अफसर बनना चाहते हैं तो जानिए कुछ खास टिप्स.

अप्रोच को रखें पॉजिटिव
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान अपना अप्रोच पॉजिटिव रखें. अपने मन को आश्वस्त रखें कि आप इसी साल परीक्षा पास कर लेंगे. अगर आप पहले भी प्रतियोगी परीक्षा का अटेंप्ट दे चुके हैं तो असफलता से निराश होने के बजाय अपनी गलतियों पर काम करें. उन्हें दोहराएं नहीं और फीडबैक व अनुभव के आधार पर बेहतर करने की कोशिश करें.

फिटनेस के लिए जरूरी है ब्रेक
कुछ उम्मीदवार नौकरी के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो कुछ किसी कोर्स की पढ़ाई करते हुए. ज्यादातर युवा यूपीएससी परीक्षा के लिए 12-15 घंटे पढ़ाई करते हैं. इस दौरान खुद को फिजिकली और मेंटली फिट रखने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है. इस पूरे सफर में फिजिकल फिटनेस के साथ ही मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें.

राइटिंग पर करें फोकस
यूपीएससी मेंस परीक्षा में लॉन्ग फॉर्मेट आंसर पूछे जाते हैं (UPSC Exam Pattern). बेहतर रहेगा कि आप पिछले कुछ सालों के पेपर चेक कर उनसे प्रैक्टिस करें. साथ ही आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करते रहें. इसके लिए अपने पास एक स्टॉपवॉच रखें और निर्धारित समय में पिछले सालों के प्रश्न पत्र व यूपीएससी मॉक टेस्ट अटेंप्ट करें (UPSC Mock Test).

ये भी पढ़ें:
इस साल कहां होगी परीक्षा पे चर्चा? छात्रों का चयन कैसे किया जाएगा?

हर दिन 20 मिनट लिखने की डालें आदत, IFS अफसर ने बताए फायदे, आप भी जरूर आजमाएं

Tags: Civil Services, IAS exam, Sarkari Naukri, Upsc exam

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *