National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 3:27 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 3:27 pm

नागपुर, महाराष्ट्र के लापता युवक को उत्तरकाशी पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर दीपक नेगी 

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

 

नागपुर, महाराष्ट्र के लापता युवक को उत्तरकाशी पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

कल 9 सितम्बर 2024 को नागपुर महाराष्ट्र निवासी आशीष राजकुमार गुप्ता द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में आकर पुलिस से सहायता मांगी गयी, उनके द्वारा बताया गया कि उनका छोटा भाई नितेश राजमकुमार गुप्ता कुछ दिनों पूर्व घर से बिना बताए कहीं चला गया था,जिसकी लोकेशन उत्तरकाशी, गंगोत्री धाम की तरफ आ रही है, उक्त सम्बन्ध में उनके द्वारा अपने स्थानीय थाने नामकगंज नागपुर में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गयी है।

सूचना पर चौकी गंगोत्री प्रभारी अ0उ0नि0 प्रमोद उनियान व होमगार्ड रविन्द्र राणा द्वारा युवक नितेश की तलाशी हेतु सर्च अभियान शुरु किया गया, गंगोत्री क्षेत्र के होटल, धर्मशाला व अन्य जगहों पर तलाश करते हुये कल रात्रि में युवक को गंगोत्री से बरामद कर सकुशल उनके भाई के सुपुर्द किया गया। युवक के परिजनों द्वारा उत्तरकाशी पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *