National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:06 pm

विकास नगर।ग्रामीणों की समस्या को लेकर मोर्चा ने तहसील में बोला हल्ला

ग्रामीणों की समस्या को लेकर मोर्चा ने तहसील में बोला हल्ला
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम ढकरानी एवं बद्रीपुर के ग्रामीणों की समस्या को लेकर तहसील में घेराव /प्रदर्शन कर ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा | श्री राजौरी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे बल्लूपुर- पांवटा साहिब राजमार्ग में पड़ने वाले ग्राम बद्रीपुर के परशुराम मंदिर के पास राजमार्ग पर पाइप डालकर जंगल से आ रहे बरसाती पानी की निकास हेतु व्यवस्था की जा रही है, जबकि उक्त स्थान पर पर अंडरपास बनाया जाना चाहिए था,क्योंकि उक्त स्थान के आस पास आधे से अधिक आबादी निवास करती है तथा किसान अपने पशुओं के लिए चारा आदि लेने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं | उक्त स्थान पर इन पाइपों के स्थान पर अंडरपास होने से पानी की निकासी एवं ग्रामीणों के आवागमन हेतु काफी सुविधा रहती |निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल हेतु छिड़काव के समुचित प्रबंध नहीं है | इसके साथ-साथ ग्राम ढकरानी में चौधरी जगमाल सिंह के घर से लेकर ऊपर की तरफ जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदगी सड़क पर बह रही है, जिस कारण ग्रामीणों का चलना- फिरना दुभर हो गया है | पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं |जनहित में उक्त समस्याओं का निराकरण बहुत आवश्यक है | मोर्चा ने प्रशासन से उक्त समस्याओं के शीघ्र निदान न होने पर आंदोलन को चेताया | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, चौधरी जगमाल सिंह, राम सिंह तोमर, नानक सिंह, जनेश्वर फौजी, विक्रम पाल,अशोक चंडोक,हाजी असद, अंकुर वर्मा, मोहम्मद नसीम, गोविंद सिंह नेगी, दीपांशु अग्रवाल, आर.पी. सेमवाल,दिनेश राणा, मान चंद राणा, विनोद जैन,सायरा बानो, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी, निशा खातून, यूनुस, मुकेश पसपोला ,परवीन, विनोद जैन, गजपाल रावत, भूरा, संगीता चौधरी,भीम सिंह बिष्ट, जगदीश रावत, गौरव लोधा, मनीष नेगी, अंकुर चौरसिया, संतोष शर्मा, सुशील भारद्वाज, बुद्ध सिंह ,कुंवर सिंह नेगी, जीशान मलिक, अशोक गर्ग, शमशाद, गफूर, राम सिंह, रहमान आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।