National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:33 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:33 pm

YS Sharmila News: अब होगी असल लड़ाई, बहन ने भाई की मुसीबत बढ़ाई! कौन हैं YS शर्मिला, जिनके दम पर कांग्रेस करेगी खेल?

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के लिए एक खुशखबरी आई है. युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. वाईएस शर्मिला ने अपनी वाईएसआर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में विलय की भी घोषणा की और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे निभाएंगी. शर्मिला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं. तो चलिए जानते हैं शर्मिला का कांग्रेस में शामिल होना लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए कैसे ही गुड न्यूज वाली बात.

कांग्रेस की तारीफ में शर्मिला ने क्या कहा?
दरअसल, कांग्रेस की सराहना करते हुए शर्मिला ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, क्योंकि यह अडिग तरीके से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है. शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मिलेंगे तथा एक ‘‘महत्वपूर्ण’’ घोषणा करेंगे.

कौन हैं वाईएस शर्मिला
वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं. शर्मिला अपने भाई जगन से 1 साल की छोटी हैं और वह 51 वर्षी की हैं. शर्मिला का विवाह भाई अनिल कुमार से हुआ है, जो आंध्र प्रदेश में अपने धर्म प्रचार के लिए जाने जाते हैं. अनिल कुमार ने वाईएसआर की मृत्यु के बाद अपनी प्रचार गतिविधियों से ब्रेक ले लिया था और 2010 में इसे फिर से शुरू किया. शर्मिला के दो बच्चे हैं, जिनका नाम है राजा रेड्डी और अंजलि रेड्डी. शर्मिला के अपने भाई जगन से राजनीतिक रूप से तल्ख रिश्ते रहे हैं. शर्मिला अपने भाई के साथ ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थीं, मगर जुलाई 2021 में उन्होंने अपनी राह अलग कर ली थी.

YS Sharmila Joins Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए खुशखबरी, आंध्र के CM की बहन YS शर्मिला ने थामा ‘हाथ’, पार्टी का भी विलय

राहुल को PM देखना है सपना
वाईएस शर्मिला ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होगी. शर्मिला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का हिस्सा थीं. शर्मिला ने तेलंगाना में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.

अब होगी असल लड़ाई, बहन ने भाई की मुसीबत बढ़ाई! कौन हैं YS शर्मिला, जिनके दम पर कांग्रेस करेगी खेल?

तेलंगाना में कांग्रेस होगी मजबूत
माना जा रहा है कि तेलंगाना और कर्नाटक में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस विलय को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना और आगामी राज्य चुनावों से पहले एक संयुक्त मोर्चा बनाना है. हाल ही में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वाईएस शर्मिला ने लगातार कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से शर्मिला अपने भाई जगन को बड़ा झटका दे सकती हैं. माना जा रहा है कि शर्मिला के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को तेलंगाना में राजनीतिक फायदा हो सकता है.

Tags: CM Jagan Mohan Reddy, Congress, Sharmila, Telangana, Telangana News

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।