National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 5:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 5:12 pm

हाथरस उत्तर प्रदेश।सड़क हादसे में 17 लोग मारे गए। 15 मृतक एक ही परिवार के हैं और इनमें 6 बच्चे शामिल हैं।

सड़क हादसे में 17 लोग मारे गए। 15 मृतक एक ही परिवार के हैं और इनमें 6 बच्चे शामिल हैं।
हाथरस उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में 17 लोग मारे गए। 15 मृतक एक ही परिवार के हैं और इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। 5 भाइयों के परिवार खत्म हो गए हैं। पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आई है और प्रत्यक्षदर्शी ने हादसे की आंखों देखी भी सुनाई है। बच्चों, महिलाओं को रोते देखकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाए, ऐसा माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आ गई है। प्रत्यक्षदर्शी ने भी हादसे की आंखों देखी सुनाई तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा कि हादसे के बाद जो खौफनाक मंजर उसने देखा, वह सिहर गया।
हाथरस की यह चीखें सभी की रूह कंपा रही है, यह हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के 14 लोग इस हादसे में गुजर गए तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक ही आंगन से 14 जनाजे उठाए जा रहे हैं और पूरे हादसे में 17 लोगो ने अपनी जान गवाई है,आप ये अंदाजा नहीं लगा सकते कि उस परिवार पर क्या गुजर रही होगी अचानक यूं उन पर कितना बड़ा पहाड़ टूट चुका है, यह तस्वीर है उत्तर प्रदेश के हाथरस की जहां बस एक सेकंड की वजह से 17 लोगों की जान चली गई और करीब 18 लोग इस हादसे में घायल हो गए रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए लोग 13वीं का भोज खाकर घर लौट रहे थे इसी बीच ओवरलोड पिकअप को रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी पिकअप में 30 से 32 लोग सवार थे वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी पहुंच चुके थे और घायलों को अस्पताल किसी तरह भर्ती कराया गया लेकिन हर मिनट मौत का आंकड़ा बढ़ता गया और एक ही परिवार से 14 जनाजे उठाए गए।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *