National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:56 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:56 am

जाने माने शिक्षाविद लहुरी राम के ब्रम्हभोज में पहुंचे दिग्गज

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

जाने माने शिक्षाविद लहुरी राम के ब्रम्हभोज में पहुंचे दिग्गज 
जाने माने शिक्षाविद स्वर्गीय लहुरीराम के ब्रम्हभोज में दर्जनों दिग्गजों ने शिरकत कर उनकी आत्मा को अंतिम विदाई दी। उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए और उनकी आत्मा को शांति प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । जिसमें सपा सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष राय, युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह, युवा नेता डाक्टर अभिषेक सिंह, वसीउल्ला, धर्मेन्द्र यादव अखिलेश यादव विक्की व ग्राम प्रधान अजय गोस्वामी आदि लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।
जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान।
जो करता है वीरों का निर्माण ।।
जो बनाता है इंसान को इंसान
ऐसे गुरु को हम करते प्रणाम
जनपद के तहसील जलालपुर अंतर्गत मरहरा ग्राम सभा के निवासी महान शिक्षाविद स्वर्गीय लहुरीराम का शिक्षा प्रदान करने की शैली युनीक और अनुकरणीय था। 82 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हुआ। वे पूर्व प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत होकर सेवानिवृत्त हो चुके थे। जूनियर हाईस्कूल मरहरा के प्रधानाचार्य रह चुके स्वर्गीय लहुरीराम बेहद शांत व सरल स्वभाव के थे। वे विद्यालय में खुद काफी अनुशासित थे और यह अनुशासन उनके बच्चों में और उनके जूनियर शिक्षकों में भी दिखाई देता था। विद्यालय से लेकर घर समाज तक उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी । उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से लोग काफी प्रभावित थे और उनका अनुकरण करते थे। वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने अपने निजी आवास मरहरा वाले भवन पर एक माता दुर्गा जी के मंदिर का निर्माण कराया था। सुबह शाम समय से वे पूजा अर्चना किया करते थे। उनकी चार संतानों में तीन पुत्र व एक पुत्री है जिसमें दो पुत्र अयोध्या नाथ व रामकुमार शिक्षक हैं और तीसरे पुत्र शिवकुमार कन्नौजिया सामाजिक कार्यकर्ता हैं । स्वर्गीय लहुरीराम काफी दिन से बीमार चल रहे थे उनकी सेवा सुश्रूषा श्रवण कुमार की तरह उनके तीसरे पुत्र शिवकुमार ने किया। जो समाज के लिए अनुकरणीय है। ऐसे शिक्षक को शत् शत् नमन।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *