National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:24 pm

आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री गणेश जोशी को बाहर का रास्ता दिखाए सरकार- मोर्चा

आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री गणेश जोशी को बाहर का रास्ता दिखाए सरकार- मोर्चा
मंत्री परिषद को अगले माह लेना है अनुमति मामले में फैसला
पारदर्शी न्याय तभी मिलेगा, जब यह नहीं रहेंगे मंत्रीमंडल में 
कैसे स्थापित कर लिया करोड़ों का साम्राज्य
लगभग सैंकड़ों करोड की हैं अघोषित संपत्तियां
जनता ऐसे भ्रष्ट/ निकम्मों को क्षेत्र से बाहर खदेडने का काम करे
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल मा. स्पेशल विजिलेंस जज ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक मामले में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर मंत्रिपरिषद को माह अक्टूबर तक फैसला लेने हेतु गोपन विभाग को फरमान जारी किया है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे भ्रष्ट मंत्री, जिनके पास 20-22 साल पहले संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं था, आज इन 20-22 वर्षों में करोड़ों के साम्राज्य स्थापित कर लिए हैं तथा सैकड़ो करोड रुपए की ही अघोषित/ बेनामी संपत्तियां इकट्ठी कर ली हैं| ऐसे भ्रष्ट मंत्री को सरकार में बने रहना बने रहने देना जनता के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है |प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के चलते उक्त मंत्री को मंत्रिमंडल में रखने से जांच पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सबसे पहले इनको मंत्रिमंडल से बाहर कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु विजिलेंस को अनुमति देकर एक सुशासन की मिसाल पेश करनी चाहिए | नेगी ने कि जनता दाने-दाने को मोहताज है तथा बेरोजगार सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, विधवाएं/वृद्ध ₹1500 पेंशन में अपने दिन काटने को मजबूर हैं,लेकिन इनको आमजन की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं है | अब समय आ गया है कि जनता ऐसे भ्रष्ट/ निकम्मे मंत्रियों/ विधायकों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने के लिए कमर कस ले | मोर्चा जनता से अपील करता है कि ऐसे भ्रष्ट नेताओं से साड़ी,शाल, कंबल, छाते लेकर अपने बच्चों का भविष्य खराब न करें | पत्रकार वार्ता में -विजय राम शर्मा व हाजी असद मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।