National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:38 am

श्रेया चौहान ने हासिल किया राष्ट्रीय मुआई थाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।

श्रेया चौहान ने हासिल किया राष्ट्रीय मुआई थाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

मंजिल बहुत दूर है अभी तो सफर की एक शुरुआत है। अगर हौसले बुलंद रहे तो मंजिल के फासले भी खुद-बा- खुद सिमट जायेगें।

वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (डब्ल्यू,बी.सी.) एमेच्योर राष्ट्रीय मुआई थाई चैंपियनशिप भारत में पहली बार हरियाणा मे चंडीगढ़ पंचकूला के *ताऊ देवीलाल स्टेडियम* में गत 30 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 को संपन्न हुई। जिसमें 15 से अधिक राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने हिसा लिया‌। जिसमे उतर प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर रही।

उत्तराखंड की बेटी श्रेया सिंह चौहान सुपुत्री श्री फकीरा सिहं चौहान ग्राम गोरछा ने संस्कार फाइट एकेडमी लखनऊ उतर प्रदेश की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय मुआई थाई चैंपियनशिप के फाईनल प्रतियोगिता मे खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट करके गोल्ड मेडल हासिल किया।

16 वर्षिय श्रेया सिंह चौहान इससे पूर्व 2023 मे राज्य तथा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप मे भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है तथा खेलो इंडिया खेलो में सिल्वर मेडल जीत चुकी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *