National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:36 pm

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति की मां यमुना की आरती

 

 

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति की मां यमुना की आरती

 

कालसी 26 अगस्त। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हरीघाट हरिपुर में जमुना आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा है कि यमुना के किनारे कृष्ण की सभी बाल लीलाएं हुई है इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जमुना में आरती करने का बड़ा महत्व है।
     लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा विगत 8 वर्षों से समय-समय पर जौनसार बावर के प्रवेश द्वार कालसी हरिपुर में यमुना के तट पर यज्ञ, भंडारा एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
    समिति के सदस्य भारत चौहान का कहना है कि जौनसार बावर का इतिहास उतना ही पुराना है जितना जमुना का इतिहास है। इसलिए यमुना के किनारो में घाटों के निर्माण से लोगों की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा।
    समिति के सचिव सतपाल चौहान ने कहा कि पतित पावनी यमुना जौनसार बावर के आंगन से प्रभावित होती है इसलिए इसके ऐतिहासिक महत्व और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यमुना में घाट निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत्त 1 वर्ष पूर्व शीलान्यास किया था।
   एसएमआर जनजाति पीजी कॉलेज के चैयरमैन अनिल तोमर ने कहा कि यमुना घाट निर्माण का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ उन्होंने कहा है कि घाट निर्माण का कार्य बरसात के बाद शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए।
    इस अवसर पर यमुना जी में पूजा अर्चना एवं आरती की गई जिसमें सभी लोगों ने जौनसार बावर और प्रदेश के खुशहाली की कामना की ।
    कार्यक्रम में सतपाल चौहान, गंभीर सिंह, सुमित सिंह, प्रीतम सिंह, नरेन्द्र तोमर, कांति चौहान, प्रताप बिष्ट, अनिल तोमर, सुनील चौहान, डॉ रवि कोठारी, वरुण सेमवाल, चमन नेगी, चंचल चौहान, राकेश चौहान आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
1 वर्ष बाद भी प्रारंभ नहीं हुआ घाटों का निर्माणकार्य
7 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास कृष्ण जन्माष्टमी
 7 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुरस्कार धामी ने घाटों के निर्माण का शिलान्यास किया था जिसका अभी तक कार्य भी प्रारंभ नहीं किया गया इस संबंध में स्थानीय लोगों और लोक पंचायत सदस्यों में रोष है। उन्होंने कहा है कि घाटों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *