National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:15 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:15 am

मोर्चा की मुहिम को मिला बल, हो गया आरटीई में फर्जी दाखिलों का पर्दाफाश !- मोर्चा

मोर्चा की मुहिम को मिला बल, हो गया आरटीई में फर्जी दाखिलों का पर्दाफाश !- मोर्चा
अकेले जनपद देहरादून में लगभग 6688 छात्र हुए गायब !
गायब हुए अधिकांश आरटीई के हैं फर्जी दाखिले !
गत वर्ष मोर्चा ने इस घोटाले को उठाया था जोर शोर से |
मंत्री जी जागो और इस महाघोटाले की जांच कराओ |
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अकेले जनपद देहरादून में गत वर्ष शैक्षिक सत्र 2023 -2024 के दौरान बीच सत्र में लगभग 6688 छात्रों ने अशासकीय/प्राइवेट विद्यालयों को अलविदा कह दिया यानी यू-डाइस सिस्टम लागू होते ही सभी फर्जी आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के माध्यम से हुए दाखिले एकाएक गायब हो गए | अगर पूरे प्रदेश के मैदानी जनपदों की बात की जाए तो आंकड़े चौंकाने वाले हो सकते हैं ! स्कूल प्रबंधन और विभाग की मिली भगत के चलते इस माहाघोटाले को अंजाम दिया गया था | मोर्चा द्वारा गत वर्ष 2023 में इस महा घोटाले को लेकर सचिव, विद्यालयी शिक्षा श्री रविनाथ रमन से मुलाकात कर जांच की मांग की थी तथा पुरजोर तरीके से इस घोटाले को उजागर किया था, जिसको देखते हुए अधिकांश विद्यालयों ने फर्जी दाखिलों को कागजों से निकाल बाहर कर अपनी जान बचाने का काम किया |कुछ छात्र किसी कारण वश विद्यालय छोड़ कर चले गए, जिनकी संख्या मात्र सैकड़ो में हो सकती है ! ऐसे कुछ छात्रों ने विद्यालय छोड़ा है ,उनके कारणों का भी पता लगाया जाना चाहिए | मोर्चा शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत को आगाह करता है कि अब समय सोने का नहीं, जागने का है, इस पूरे प्रकरण के हर पहलू पर जांच कराने का है, जिससे प्रदेश को हुई करोड़ों रुपए की क्षति इन विद्यालयों से वसूली जा सके एवं इस लूट में शामिल विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके |। पत्रकार वार्ता में -पत्रकार वार्ता में हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे|
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।