National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 24, 2026 6:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 24, 2026 6:39 pm

जौनसारी बस्ती के लोगों की समस्या हल करवाएगा मोर्चा – नेगी

जौनसारी बस्ती के लोगों की समस्या हल करवाएगा मोर्चा – नेगी

शक्ति नहर किनारे वेल्डेड मैश पैनल (तार जाल) लगाने का है मामला|

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने ग्राम नवाबगढ़ स्थित सेलर मार्ग के बगल में बसे जौनसारी बस्ती के ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुना | ग्रामीणों ने बताया कि शक्ति नहर किनारे वेल्डेड मैश( तार जाल) न होने की वजह से हर वक्त खतरा बना रहता है |उक्त के अतिरिक्त भारी वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग के विषय में भी चर्चा की गई, जिसमें तय किया गया कि सर्वसम्मति से ही कोई फैसला लिया जाएगा तथा आबादी के बीचों-बीच भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी | नेगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का बहुत जल्द निदान करवाने हेतु अधिकारियों से वार्ता की जाएगी | ग्रामीणों में- अतर सिंह चौहान, गजेंद्र तोमर , गुप्ता राइस मिल, विजय राम शर्मा, चमन सिंह बिष्ट, गंभीर सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, सुल्तान, दिनेश फौजी, गैमा, सरदार सिंह चौहान, प्रियंका आदि मौजूद थे|
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *