National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:31 am

जौनसार बावर की आध्यात्मिक समृद्धि के लिए हरीपुर धाम: आचार्य विजय कृष्ण महाराज

जौनसार बावर की आध्यात्मिक समृद्धि के लिए हरीपुर धाम: आचार्य विजय कृष्ण महाराज

 

कालसी 5 अगस्त । शरणागति यमुना महासू धाम के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है इस संबंध में शरणागति यमुना महासू धाम हरिपुर ट्रस्ट की आम सभा एक स्थानीय रिसोर्ट में आयोजित की गई जिसमें धाम निर्माण के लिए जन सहयोग एवं धाम के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने पर विचार मंथन किया गया।

कथावाचक आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा है कि हरिपुर और कलसी का प्राचीन काल से ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बड़ा महत्व रहा है इसलिए आज बड़ी संख्या में लोग हरिपुर और कलसी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा है की जमुना का महत्व यहां की संस्कृति और जनजीवन के साथ जुडी हुई है धाम निर्माण भविष्य में होने वाली विभिन्न जरूरत के लिए आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव में लोग अपने मां-बाप को छोड़कर विदेशों की तरफ प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में बड़ी संख्या में वृद्ध अवस्था में लोग आश्रम की तरफ आकर्षित होंगे जिन्हें अस्थाई रूप से आश्रम में रुकने की तमाम व्यवस्था अभी से जुटाना पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि आश्रम में गौशाला, वेधशाला, संस्कृत पाठशाला इन सब का निर्माण किया जाएगा। इन सब के लिए जन सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

‌ ‌ इस अवसर पर जौनसार बावर कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष रणवीर तोमर ने कहा है कि भविष्य की योजनाओं को देखते हुए आश्रम का निर्माण अति आवश्यक है।

विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा कि जौनसार बावर के लोग आध्यात्मिक रूप से अपने इष्ट देव के प्रति अत्यंत श्रद्धा भाव रखते है इसलिए देवस्थान को ध्यान में रखते हुए आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। 

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र सिंह तोमर, आशीष शर्मा, अमित जोशी, रचित चौहान, सैन सिंह चौहान, लकी उनियाल पूरन सिंह दीपक, संजय जोशी आदि सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।