National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 10:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 10:49 pm

महाविद्यालय डाकपत्थर के वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के माध्यम से दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

 01 जुलाई 2024, डाकपत्थर।

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के माध्यम से दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में व्यवसाय को सफलतापूर्वक चलाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में दीपा शर्मा द्वारा अपने व्याख्यान के माध्यम से व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में छात्रों के कौशल निर्माण उद्यमशीलता संस्कृति का निर्माण करना और उद्यमिता के बारे में छात्रों की मानसिकता बनाना है।

       वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ पूजा राठौर द्वारा बताया गया कि उद्यमिता विकास की यह कार्यशाला छात्रों को एक सफल व्यवसाय स्थापित करने में मदद करेगी।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक गौरव नेगी, रेखा पुना द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के प्रथम दिन ढाई सौ छात्र छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार ,डॉ हिमांशु जोशी, डॉअशोक कुमार ,डॉ हरिश्चंद्र, डॉ सीमा पुंडीर, डॉ के के बंगवाल , डॉ अविनाश भट्ट, डॉ आर पी बडौनी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *