National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:49 pm

देहरादून।नशे के सौदागरों एवं इनका समर्थन करने वाले नेताओं के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- मोर्च

नशे के सौदागरों एवं इनका समर्थन करने वाले नेताओं के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- मोर्च

देहरादून– प्रदेश भर में नशे के सौदागरों का खात्मा एवं इनका समर्थन करने वाले नेताओं/ जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा | पुलिस मुखिया श्री अभिनव कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर मोर्चा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत आज पुलिस मुखिया को पूरे मामले से अवगत कराया गया,जिसमें नशा कारोबार करते हुए एक बार से अधिक बार पकड़े जाने पर इनके खिलाफ गैंगस्टर इत्यादि की कार्रवाई का सुझाव सरकार को देने का आग्रह किया गया | नेगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जिस तेजी से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं तथा नित नए-नए नशे का सेवन कर रहे हैं ,निश्चित तौर पर परिवार व समाज को खोखला करने के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं | शुरुआती दौर में 2-4 युवाओं ने इसका सेवन किया तथा देखा-देखी कई युवा इसकी गिरफ्त में आए और फिर एक दूसरे का अनुसरण कर इस व्यापार में महिलाएं तक शामिल हो गईं |

गैंगस्टर की कार्रवाई हो इनके खिलाफ

नेगी ने कहा कि नशे के सौदागरों ने नशा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए छोटे बच्चों को भी थोड़ा बहुत लालच देकर अपने वश में कर लिया है | नशे के सौदागरों एवं उनका समर्थन करने वाले नेताओं/ जनप्रतिनिधियों एवं इनके गुर्गो के खिलाफ भी सबको मिलकर मुहिम चलानी होगी, जिससे ऐसे सौदागर रूपी नेता समाज में न पनप सकें | नेगी कहा कि शुरुआती दौर में छोटे-मोटे सौदागरों ने थोड़ा बहुत पैसा इकट्ठा कर अपना मकान/ कारोबार खड़ा किया तथा उनके ठाट- बाट देख कर अन्य युवाओं ने भी इस नशे को अपना कारोबार बनाया एवं फिर इसका सेवन करने लगे और फिर बर्बाद हो गए

नशे के सौदागरों एवं इनका समर्थन करने वाले नेताओं के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- मोर्चा

नेगी ने कहा कि आकंठ नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए फिर से नई शुरुआत करने एवं इनको मुख्यधारा में जोड़ने के सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिएं | प्रतिनिधिमंडल में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।