National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:31 am

विश्व ब्राह्मण महासभा छ.ग. महिला प्रकोष्ठ रायपुर एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वधान में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्याम खाटू भजन महोत्सव किया गया

विश्व ब्राह्मण महासभा छ.ग. महिला प्रकोष्ठ रायपुर एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वधान में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्याम खाटू भजन महोत्सव किया गया

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ (रायपुर)।युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने हेतु ब्राह्मण समाज सदा अग्रसर रहा है। विश्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ रायपुर की अध्यक्ष इलू जोशी एवं गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने बताया कि आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में अपने धर्म और सभ्यता से जुड़ रहे है और हर धार्मिक कार्य मे आगे से आगे बढ़कर कार्य कर रहे है। ब्राह्मण समाज द्वारा शुरू से लगातार धर्म ओर संस्कृति के प्रति सभी को जोड़ा जारहा है।विश्व ब्राह्मण महासभा छ.ग. महिला प्रकोष्ठ रायपुर की अध्यक्ष इलू जोशी ने कहा कि श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं श्याम खाटू भजन का कार्यक्रम मारुति मंगलम गुढ़ियारी में किया गया। विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज लगातार इस तरह के धार्मिक आयोजन करते रहे है और कर भी रहे है।

सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया

सत्यनारायण ने बताया की समाज के प्रति सभी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। आज विश्व ब्राह्मण महासभा महिला शाखा एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल रायपुर द्वारा श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं श्याम खाटू भजन का आयोजन गुढ़ियारी के बालाजी के दरबार मारुति मंगलम में उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें भजन सम्राट मनोज शर्मा रायपुर एवं पलाश शर्मा भाटापारा ने मनमोहक प्रस्तुति दिए।हारे का सहारा श्याम हमारा के साथ लगातार जयकारा की गूंज गूंजती रही।
आज के इस कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण महासभा के विश्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ इलू प्रकाश जोशी एवं श्री गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रतिमा पुजारी के संयुक्त नेतृत्व में श्री श्याम भजन उत्सव सुप्रसिद्ध भजन सम्राट गायक पलाश शर्मा भाटापारा एवं मनोज शर्मा रायपुर स्थान श्री मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी रायपुर में दिनांक 19.7.2024 को देर रात्रि तक भजनों की अमृत वर्षा मैं भक्तजन विप्रजन नाचते रहे बहुत ही सुंदर एवं हर्षद उल्लासपुर वर्क बाबा का संकीर्तन संपन्न हुआ कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा तिल्दा नेवरा समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा रायपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र पाठक विकास पाठक प्रदेश संयोजक आशुतोष
शर्मा प्रदेश संरक्षक अशोक शर्मा कवि कैलाश शर्मा रोशन शर्मा तिल्दा प्रदेश सचिव तरूण शर्मा योगेश श्रीधर अभिषेक श्रीधर गीता शर्मा प्रदेश संरक्षक प्रदेश महामंत्री सीमा पुरोहित भाटापारा बालोद जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा जी सत्यनारायण शर्मा राजेश पाठक एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति थी बहुत ही सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।पूरे कार्यक्रम में विशेष योगदान प्रदेश महामंत्री श्रीमती ममता शर्मा प्रदेश संरक्षक निर्मला जोशी बबीता शर्मा कल्पना बाजारी कृष्ण बाजारी रवि तिवारी ।

 

*

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।