National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:29 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:29 am

गुरु पूर्णिमा पर परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दिव्य दर्शन 

 

गुरु पूर्णिमा पर परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दिव्य दर्शन 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दिव्य दर्शन प्रातः 2:30 बजे से शुरू हुआ । सर्वप्रथम उनके शरण सानिध्य में भजन कर रहे हजारों की संख्या में सत्यान्वेशी शिष्यों ने उनकी अर्चना वंदन चरण दर्शन कर कृतार्थ हुए। श्री गुरु पद नख मनि गन जोती। सुमिरत दिव्य दृष्टि हिय होती।। तत्पश्चात देश विदेश से आए लाखों की संख्या में आये संत महात्माओं श्रद्धालुओं को
 पूज्य गुरुदेव भगवान ने सत्संग हाल में दर्शन दिये । परंपरागत विगत कई वर्षों से पूज्य गुरुदेव भगवान जब तक एक भी श्रद्धालु बाकी है तब तक आसन पर बैठे रहते हैं। प्रशासन बिल्कुल चाक चौबंद है और चौकन्ना है जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा भारी संख्या में पुलिस बल जगह जगह तैनात हैं। महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। पैरामिलिट्री फोर्स भी जगह जगह लगी है। एक तरफ श्रद्धालुजनों को दर्शन की सुविधा है तो दूसरी तरफ भोजन प्रसाद की व्यवस्था चाक-चौबंद है। यथार्थ गीता भारी छूट पर उपलब्ध है “यथार्थ गीता” एक ऐसा दिव्य आलौकिक अप्रतिम महापुरुष का संदेश है जो धरा धाम पर बसे मानव मात्र के लिए ईश्वर द्वारा इंसान के लिए पूज्य गुरुदेव भगवान के द्वारा एक ईश्वरीय संदेश है। इस पवित्र पावन धर्म शास्त्र में एक ईश्वर को अरदास करने का विधान है। यह धरा धाम पर बसे मानवता को यह संदेश देता है कि ईश्वर को पाना है तो करोड़ों देवताओं के मकड़जाल से निकलना होगा। अनंत योनियों के सफ़र से मुक्त होना हो या जीवन को साध कर साध्य ईश्वर को पाना हो तो बुद्ध महावीर वैदिक ऋषियों-मुनियों कबीर रैदास दादा गुरु या स्वयं गुरुदेव भगवान के पदचिन्हों पर चलना होगा खुद को मायापति बनना पड़ेगा। अविद्या जो माया की ओर मोड़ती है उधर न जाकर विद्या की ओर जो परमात्मा की ओर उन्मुख करती है उधर ही चलना पड़ेगा। पूज्य लाले महाराज जी ने कहा कि संसार को गीतोक्त साधना पर चलना होगा यथार्थ गीता सबको पढ़ कर उस पर क्रियात्मक चलना पड़ेगा तभी संसार को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।