National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 8:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 8:07 pm

आगामी कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना सहसपुर पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन ।

 

आगामी कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना सहसपुर पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन ।

थाना सहसपुर, जनपद देहरादून

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय 

  थाना सहसपुर पर आगामी कावड़ यात्रा के सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकासनगर की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाने के उपस्थित स्टाफ सहित थाना क्षेत्र के सभी धर्म के संभ्रांत/ वरिष्ठ नागरिको एवं आम जनमानस की गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्नल कराने एवं शांति/ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई । इस दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने एवं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु बताया गया तथा सोशल मीडिया पर गलत प्रचार प्रसार करने से बचने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए । मीटिंग में उपस्थित सभी लोगो द्वारा कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया 
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *