National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 5:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 5:13 pm

21 जुलाई के गुरु पूर्णिमा के दृष्टिगत शक्तेषगढ़ आश्रम में तैयारियां चाक चौबंद —- स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 

 

 

21 जुलाई के गुरु पूर्णिमा के दृष्टिगत शक्तेषगढ़ आश्रम में तैयारियां चाक चौबंद —- स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

पहाड़ों की प्राकृतिक गोंद में बसा मिर्जापुर जनपद में स्थित मोक्षदायिनी श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ बिल्कुल स्वर्ग की तरह सज चुका है। मोक्ष की कामना से आ रहे श्रद्धालुओं संत महात्माओं के सुस्वागतम के मोड पर है। चार वेद छः शास्त्र अट्ठारह पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी के दृष्टिगत श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ मिर्जापुर में भी गुरु पूर्णिमा महापर्व पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं संत महात्माओं ऋषियों-मुनियों की सुविधा संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गर्मी के दृष्टिगत गुरु पूर्णिमा महापर्व पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी , कूलर रास्ते में चटाई/ टाट आदि की व्यवस्था कर दी गई है। विभिन्न प्रकार की मिठाइयां , पूज्य गुरुदेव भगवान की माला, रुद्राक्ष, फोटोज़ , लाकेट महिलाओं के लिए सामान और छोटे छोटे बच्चों के लिए खिलौने आदि की दुकानें सज गई हैं। संत महात्माओं श्रद्धालुओं के लिए लजीज भोजन की भी व्यवस्था बड़े ही धूमधाम से चल रही है। बिहारी पूड़ी, राजस्थानी सीरो हलुआ, कचौड़ी, राजस्थानी चाय आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद है। शक्तेषगढ़ आश्रम को स्वर्ग की तरह सजा दिया गया है। जगह जगह पानी की व्यवस्था की गई है। मिर्जापुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है जगह-जगह यथोचित स्थान पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मिर्जापुर पुलिस द्वारा आवश्यकता अनुसार ब्रीफिंग की जा रही है पैदल मार्च किया जा रहा है, पेट्रोलिंग की जा रही है। आश्रम में धूना, सत्संग हाल, भंडारगृह, संत निवास , यथार्थ गीता भवन, मेन गेट, घंटा स्थल आदि को सुंदर ढंग से सजा दिया गया है। लगभग चार किलोमीटर तक आश्रम से लेकर सोनभद्र और चुनार से आने वाले रास्तों पर लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है जो रात में अनंत टिमटिमाते/ जगमगाते तारों की तरह खूबसूरत दिखाई देते हैं। अपौरुषेय/ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता का बड़ा – बड़ा पोस्टर लगाया गया है। जगह जगह पूज्य गुरुदेव भगवान की सदुपदेशों की झलकियां दीवालों पर लिखी गई है और पोस्टरों में लगी हुई हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *