National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:06 am

भगवान के यहां स्त्री पुरुष का भेद नहीं है — स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव

भगवान के यहां स्त्री पुरुष का भेद नहीं है — स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 

भगवान भाव के बस में रहते हैं — स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज

अनादिकाल से महापुरुषों की श्रृंखलाओं में अद्भुत कृतियों का वाणियों का उपदेशों का समावेश है परन्तु भक्ति, ज्ञान,देवता, कर्म, यज्ञ, वर्ण आदि ईश्वरीय संदेशों की जितनी, सर्वग्राह्य , सरल स्पष्ट व्याख्या समय के महापुरुष यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा की गयी है शायद उतनी स्पष्ट व्याख्या अन्य कृतियों में देखने को नहीं मिलती। पूज्य गुरुदेव भगवान की वाणी में कहीं धार्मिक भ्रांतियों की गुंजाइश नहीं है। इसी क्रम में आज गुरुदेव भगवान ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि भगवान के यहां स्त्री पुरुष का भेद नहीं है। भगवान सबके लिए हैं और सब भगवान के हैं । पूज्य गुरुदेव भगवान कहते हैं कि श्रद्धा से उनको मनाओ सुबह-शाम श्रद्धा से उन्हें जब याद करोगे तब भगवान बोलेंगे बतियायेंगे उठायेंगे बैठायेंगे । इसलिए एक प्रभू में श्रद्धा रखिए और उनके प्रति समर्पित रहिए

राम नाम उर में गहियो जा के सम नहिं कोई । जिह सिमरत संकट मिटै दरसु तुम्हारे होई।।

दो घंटे सुबह दो घंटे शाम भगवान को याद करो भगवान को भजो तो भगवान खुद पूछेंगे कि क्या चाहिए? भगवान बातें करते हैं रास्ता बताते हैं और ले चलते हैं हमारी केवल श्रद्धा चाहिए वे हमारी श्रद्धा के भूखे हैं। *श्रद्वावान् लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय: ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगचछति।। “*भाव बस्य भगवान”* भगवान भाव के बस में रहते हैं वे शुख के निधान है करूणा के सागर हैं । वे सबके हृदय में निवास करते हैं *सबके उर अंदर बसै जानत भाव कुभाव*। भगवान सबके हृदय में बसते हैं। आपके मन में क्या चल रहा है वे,सब जानते हैं क्या संकल्प मन में उठने वाला है भगवान को पहले ही पता चल जाता है। *मन बस होई तबै जब प्रेरक प्रभु बरजैं* । मन की गति बहुत स्पीडी है यह तभी नियंत्रण में होता है जब भगवान प्रेरक के रूप में हृदय से खड़े हो जायें। भगवान कहे इधर चल उधर चल यंत्रवत चलते रहो।भगवान को पाने का सबको हक है स्त्री हो या पुरुष या अन्य। हमारे सामने हजारों महापुरुष हुए। तालाब के किनारे पड़ा बच्चा कबीर को नीमा और नीरु नामक जुलाहे ने पाला बच्चा कबीर बड़ा हुआ भगवान को भजा कबीर कबीर हो गया कर्मकांडी ब्राह्मण उनके पीछे पड़े रहे लेकिन कबीर की वाणी के आगे सब शरणागत हो गये। भगवान जैसे बच्चों को पढ़ाया जाता है वैसे ही पढ़ाते हैं उठते बैठते सोते जागते श्रद्धा से ओम् राम अथवा शिव को जपों जहां श्रद्धा से लव लगी तहां भगवान जानते हैं कि मुझे पुकार रहा है वे हृदय से रथी हो कर खड़े हो जायेंगे संभालने लगेगें । पूज्य गुरुदेव भगवान ने कहा कि भगवान के यहां स्त्री पुरुष समान है । इतिहास उठा के देखा जाए तो माताऐं भगगवतपथ में पुरुष की अपेक्षा सर्वाधिक रहीं हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।