National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 10, 2026 10:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 10, 2026 10:24 pm

बरसात का मौसम शुरू हो रहा है और वन विभाग के माध्यम से गांव-गांव में विभिन्न प्रजातियों के खूब पौधे लगाने के लिए दिए निशुल्क दिए जा रहे हैं

बरसात का मौसम शुरू हो रहा है और वन विभाग के माध्यम से गांव-गांव में विभिन्न प्रजातियों के खूब पौधे लगाने के लिए दिए निशुल्क दिए जा रहे हैं साथ ही प्लांटेशन लगाने के लिए पैसा भी दिया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार भारत चौहान कि कलम से

वन विभाग द्वारा दिए जा रहे पौधे का यदि आपने रोपण ठीक से नहीं किया तो इसका पाप आपके आने वाले पीढियो को लगेगा।

एक महा पूर्व भीषण गर्मी ने यह एहसास जरूर करा दिया है कि यदि हम समय-समय पर पेड पौधों का रोपण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में यह पृथ्वी आग के गोले के समान होगी। वेद पुराणों और शास्त्रों में भी कहा गया कि एक पौधा लगाने का मतलब 100 पुत्रों के सम्मान है।

इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि वन विभाग पौधे लगाने के लिए विधिवत्त पैसे भी देता है और पौधे भी उपलब्ध कराता है। यदि तब भी हम ठीक से उस पौधे का रोपण नहीं करेंगे तो हम यह अपराध कर रहे हैं वही हम भ्रष्टाचार को भी जन्म दे रहे हैं।

      व्यक्तिगत रूप से एक पत्रकार के नाते मुझे यदि कहीं भी सड़क के किनारे पोध फेंकी हुई दिखाई दी तो मैं जरूर इसकी शिकायत शासन स्तर पर करूंगा। इसलिए जहां भी वन विभाग द्वारा विधिवत्त प्लांटेशन के लिए पौधे दे रहे हैं उसका रोपण अवश्य करें।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *