National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 3:02 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 3:02 pm

सुद्धोवाला स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधानसभा सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम राजवाला, भगवानपुर और मिसरास पट्टी के निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

 

सोमवार को सुद्धोवाला स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधानसभा सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम राजवाला, भगवानपुर और मिसरास पट्टी के निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बताया कि यह सहायता उन परिवारों के लिए है जिनकी पुत्रियों का विवाह होने वाला है, जिनमें गंभीर बीमारियों के उपचार की आवश्यकता है, और विधवा महिलाओं को परिवार के पालन-पोषण में सहयोग के लिए है। इस कार्य से जन सेवा और जनार्दन सेवा की मिसाल पेश की गई है।

विधायक ने कहा “हमारी प्राथमिकता हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने की रहती है। यह आर्थिक सहायता उन परिवारों के लिए है जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और जिन्हें सरकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के इस प्रयास की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यशपाल नेगी, समस्त भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *