National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:19 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:19 pm

एकलव्य में अध्ययनरत छात्रों के समस्त अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से किया मना आज खुल रहा है स्कूल ।

 

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

एकलव्य में अध्ययनरत छात्रों के समस्त अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से किया मना आज खुल रहा है स्कूल ।

दिनांक 29.6.2024 को एकलव्य विद्यालय अभिभावक संगठन की बैठक जौनसार भवन विकासनगर में हुई जिसमें सभी अभिभावकों ने हिस्सा लिया जिसमें सभी ने निर्णय लिया कि जब तक विद्यालय में सभी विषयों के स्थाई अध्यापक मेट्रन की नियुक्ति न् हो तब तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे जैसा कि पहले से भी मुख्य विषयों के टीचर उपलब्ध ही नही थे अभी हाल ही में नेस्ट द्वारा शिक्षकों की भर्ती हुई फिर भी एकलव्य कालसी में टीचर नहीं भेजे गए व पूर्व कही सालों से जो उत्तम सेवा वहां दे रहे है उन्हें भी बाहर कर दिया है जो कि वर्तमान में विद्यालय के बाहर धरने पर बैठे है ।

जैसा कि हमे सुनने में आ रहा है कि कुछ अधिकारी अपनी मनमानी से चला रहे है अपने चहेतों को वैकल्पिक व्यवस्था पर विद्यालय में भेजना चाह रहे है जिस कारण अभिभावकों में रोष है इस प्रकार की मनमानी अभिभावक बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे । उसके लिये हमने 10 दिन का समय एकलव्य संघटन समिति उत्तराखंड को दिया है यदि 10 दिन में समाधान नहीं होता है तो अन्य कोई भी कदम उठाने को मजबूर हो जायेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी एकलव्य संघटन समिति व शासन प्रशासन की होगी हमारी केवल एक ही मांग है

सभी विषयों के स्थाई शिक्षकों को भेजा जाय व बहार धरने पर बैठे शिक्षकों की समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाय बार बार एकलव्य कालसी में गलत अधिकारियों का दखल बिल्कुल भी वर्दाश्त नहीं होगा जिसके कारण छात्र/छात्राओं का शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है इसलिए अब मजबूरन हम सभी अभिभावकों को किसी भी हद तक जाने को मजबूर न् किया जाय हमारी मांग का शीघ्र समाधान हो इस संदर्भ में अभिभावक संघ ने 29 .06.2024 को एकलव्य संघटन समिति उत्तराखंड व विद्यालय प्राचार्या को भी ज्ञापन देकर अवगत करा दिया है।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।