National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:12 am

लो जी ! विधानसभा सचिवालय में हो गया रामराज्य स्थापित! मोर्चा

लो जी ! विधानसभा सचिवालय में हो गया रामराज्य स्थापित! मोर्चा

उच्चाधिकारियों के आदेश मनाने को तैयार नहीं मातहत |  6-6अनुस्मारक भेजने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहे |

जन शिकायतों में कोताही बरतने पर मुख्यमंत्री का चाबुक स्वागत योग्य |

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा सचिवालय इतना बेलगाम हो गया है कि उच्चाधिकारियों के आदेश मातहत मानने को तैयार नहीं हैं ,ऐसा प्रतीत होता है कि विधानसभा सचिवालय में निश्चित तौर पर रामराज्य स्थापित हो गया है! आलम यह है कि 6-6 अनुस्मारक भेजने के उपरांत भी अनुभाग अधिकारी अपने अनुसचिव तक की नहीं सुन रहे हैं | नेगी ने कहा कि मामला एक तथाकथित विधायक के दल परिवर्तन संबंधी मामले में रुड़की निवासी एक व्यक्ति की याचिका पर विधानसभा द्वारा क्या कार्रवाई की गई , इससे संबंधित दस्तावेज की मांग मोर्चा द्वारा की गई थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं | विधानसभा सचिवालय में इस प्रकार के हालात निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण हैं | वहीं दूसरी और नेगी ने कहा कि कल ही मा. मुख्यमंत्री द्वारा जन शिकायतों के संबंध में लापरवाही बरतने पर, जो जवाब- तलब अधिकारियों का किया है ,मोर्चा इस कदम का स्वागत करता है|मोर्चा ने मा. मुख्यमंत्री से अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के मामले में पूर्व में अवगत कराया गया था |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।