National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 2:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 2:22 am

कूड़ेदान हटे,लेकिन कूड़ा नहीं हटा।

कूड़ेदान हटे,लेकिन कूड़ा नहीं हटा

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

नगर-निगम देहरादून के वार्ड संख्या 73 विद्या विहार, पाम सिटी कारगी रोड़ के मुख्य द्वार के पास से एक साल पहले कूड़ा दान तो हटा लिया गया,लेकिन कूड़ा नहीं हटाया।

लगभग सालभर पहले शहर के सभी जगहों से कूड़ेदान हटा दिये गये थे,लेकिन कूड़ा अभी तक उसी कूड़ेदान की जगह फेंका जा रहा है।अधिकांश लोग कूड़ा वाहन के नियमित समय पर न आने के कारण कूड़ा फेंकते देखे जा सकते हैं। कभी भी ये जगह बिना कूड़े के नहीं मिलती।चाहे कितनी भी गाडी लगा लो। मुख्य मार्ग पर कूड़ा होने से लोग मुंह पर रूमाल लगाकर चलते हैं। कूड़ा बिखेरने में आवारा सूअर,मवेशी,कुत्ते व कूड़ा बीनने वाले हैं। कूड़ा वाहन बामुश्किल महीने में 12-13 दिन से ज्यादा नहीं आता है।अप्रैल माह में 12 दिन, मई माह में 13 दिन और इस जून माह में 01,04,11,14,18,20,21,23,25 जून,कुल 09 दिन ही कूड़ा उठा पाया है।अब अंदाज लगा लीजिए कि वार्ड संख्या 73 में कूड़ा वाहन व साफ-सफाई की कैसी व्यवस्था होगी।

अब इसी वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था भी सही नहीं है,कयी पोलों पर एल ई डी लाइटें जल नहीं रहीं हैं। कयी पोल बिना लाइट के हैं। सुबह घूमने वालों को अंधेरे में चलना पड़ता है।आवारा कुत्तों की संख्या भी बहुत है।कयी जगह जो अभी नालियां बनी हैं, उनके ऊपर ढक्कन नहीं लगाये हैं। लोग उसी में कूड़े-करकट को डाल रहे हैं। कयी जगह नालियों के ऊपर बने छेद बन्द देखे जा सकते हैं। कयी जगह पर सड़क का लेवल नीचे है,नाली ऊंची बनी है।ऐसे में बरसात का पानी उसमें नहीं जा सकता।अब समझ सकते हैं कि स्मार्ट सिटी किस तरफ जा रही है।व्यवस्थित ढंग से कार्य नहीं होता।कयी जगह मलवे के ढ़ेर भी पड़े हैं।

क्या जिलाधिकारी देहरादून व नगर-निगम प्रशासक, आयुक्त नगर-निगम देहरादून इस ओर ध्यान देगें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.