National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 10:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 10:07 pm

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट किया हनोल स्थित महसू मंदिर का चित्र, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट किया हनोल स्थित महसू मंदिर का चित्र, क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

सहिया 25 जून ।सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनोल स्थित महसू मंदिर का चित्र भेंट कर जौनसार बावर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को हनोल स्थित महासू देवता के मंदिर में आने का निमंत्रण देना चाहिए ताकि इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।

भारत चौहान ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री समय-समय पर केदारनाथ आते रहते हैं विगत वर्ष कुमाऊं क्षेत्र के जागेश्वर धाम में भी उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर कुमाऊं क्षेत्र में अनेक विकास की योजनाएं स्वीकृत की थी।

प्रधानमंत्री को जौनसार बावर के हनोल में आमंत्रित करना चाहिए ताकि आध्यात्मिक रूप से इस स्थान को विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा है कि विगत दोनों प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रवास के दौरान अपने उद्बोधन में महासू देवता का भी उल्लेख किया था। जब इस स्थान पर बड़े लोगों का आगमन होगा तभी हम हनोल पांचवा धाम घोषित होगा।

हनोल स्थित महासू देवता मंदिर, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश के सीमा से लगा हुआ है इसलिए इस क्षेत्र का विकास हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है। श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में हनोल स्थित महासू देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने का निर्णय स्वागत योग्य है परंतु स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर और उनका समुचित मुआवजा, रोजगार उपलब्ध कराकर ही उन्हें मंदिर के आसपास ही विस्थापित किया जाए। यह सभी लोग देव‌परंपरा व लोक संस्कृति से जुड़े हुए हैं मंदिर की गरिमा व शोभा भी स्थानीय लोगों के कारण ही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *