National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 11:20 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 11:20 pm

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व भर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है

संवाददाता गजमफर अली

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व भर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है साथ ही लोगों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तत्काल रूप से एकजुट करने का भी प्रयास किया जाता है विकास नगर पछवादुन क्षेत्र में सभी सामाजिक संगठन सभी सरकारी संस्थाओं ने मिलकर आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षों का रोपण किया भूमि संरक्षण वन विभाग कालसी की चोहडपुर रेंज के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र चांदपुर 1ए पूर्व में निर्मित अमृत सरोवर के निकट विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण साफ सफाई एवं जल संरक्षण जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त अमृत सरोवर के निकट विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा अमृत सरोवर में वन्यजीवों के लिए पीने के पानी टैंकरों द्वारा भरा गया इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी सहसपुर सुनील गैरोला भगत सिंह रावत अशोक कुमार राजेश कुमार राजेश पुंडीर उपस्थित रहे वही इस मौके पर लाघा रेंज के अंतर्गत भी विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया और कई प्रकार के फलदार छायादार वृक्षों का रोपण किया गया इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र गोसाई सूर्य प्रकाश वन दरोगा ग्राम प्रधान व ग्रामवासी मौजूद रहे वहीं इस मौके पर कालसी वन विभाग के फॉरेस्ट डिविजन के द्वारा पर्यावरण दिवस पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सभी फॉरेस्ट कर्मचारी व ग्रामीण ने वन विभाग कार्यालय के बाहर और काली माता मंदिर पर सफाई अभियान चलाया और कई प्रकार के पौधारोपण भी किया इस मौके पर रेंज अधिकारी दिनेश कुकरेती वह ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *