National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 5:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 5:09 pm

खत सिलगांव के लोगों द्वारा नव निर्माण किए गए नगाह थात स्थित शिलगूर देवता के मंदिर के शेष बचे कार्य व देवता के जांगड़े की रूपरेखा तैयार करने को लेकर आज खत के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों की एक बैठक हुई

साहिया

खत सिलगांव के लोगों द्वारा नव निर्माण किए गए नगाह थात स्थित शिलगूर देवता के मंदिर के शेष बचे कार्य व देवता के जांगड़े की रूपरेखा तैयार करने को लेकर आज खत के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों की एक बैठक हुई। जिसमें देवता के स्नान व मूर्ति कितनी बडी बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक नगाह थात पर स्थित मन्दिर प्रागंण में की गई। सबसे पहले देवता की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजा अर्चना करें पश्चात खत सिलगांव के लोगों की एक बैठक हुई जिसमें देवता की मूर्ति के साथ ही देव स्नान पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मन्दिर समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा द्वारा मन्दिर निर्माण में आया खर्च का लेखा जोखा खत वासियों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। निर्माण शेष बचे होने पर भी खत वासियों ने एकता का परिचय देते हुए अपनी श्रद्धा से चंदा एकत्र किया।

खत के सदर स्याणा तुलसी राम शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मन्दिर में शिलगुर देवता की मूर्ति, हवन, पूजन के साथ ही देवता का स्नान तथा जागडे का आयोजन होना है जिसके लिए पूरी खत एकता का परिचय दे। और कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने इसके लिए पूरी खत को अभी से तैयारी में जुटने की अपील की।

खत वासियों ने देव माली व देव पंडितों से देवता के जांगड़े की तिथि निकलवाई। जिसमें 14 जुलाई को देवता की मूर्ति का हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार का स्नान व 15 जुलाई को मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कर जांगड़ा बनाने की तिथि घोषित की। बैठक में भंजरा, सुरेऊ, अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाडी, जिसोऊ घराने,जिसोऊ खराया, उभरेऊ, मंडोली, देऊ आदि गांवों के लोगों ने प्रति भाग लिया। जिसमें तुलसी राम शर्मा, शान्त सिंह पंवार, प्रताप सिंह बिष्ट, मातबर सिंह पंवार, कुन्दन सिंह बिष्ट,दयाराम बिष्ट, कुन्दन सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, कान्ति राणा,दलीप सिंह बिष्ट, आर एस चौहान, दाता राम शर्मा, विरेन्द्र सिंह पंवार, दान सिंह चौहान, माया राम पंवार सहित 200 से अधिक ग्रामीण मोजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *