National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:58 am

एस०एम०आर०जनजातीय पी०जी० काॅलेज ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ थीम पर आयोजित की विशाल जन जागरुकता रैली

 

 

एस०एम०आर०जनजातीय पी०जी० काॅलेज ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ थीम पर आयोजित की विशाल जन जागरुकता रैली

 

साहिया 22 मई। क्षेत्र में बढ़ते नशे के विरोध में एस०एम०आर ०जनजातीय (पीजी) कॉलेज साहिया के तत्वाधान में साहिया बाजार में जन-जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ो छात्र- छात्राओं ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जनमानस को जागरूक किया।

एस०एम०आर० जनजातीय (पीजी) कॉलेज साहिया के तत्वावधान में आयोजित “एक युद्ध नशे के विरुद्ध ” जन-जागरूकता अभियान में एंटी नारकोटिक्स देहरादून के प्रभारी रविंद्र यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा मनुष्य को खोखला कर रहा है, यह युवा पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं है, उन्होंने कहा कि नशे से और नशा करने वालों से दूर रहना ही बचाव है। साथ में अभिभावकों को अपने बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि नशा एक अंतरराष्ट्रीय समस्या हो चुकी है नशा इतना अधिक बढ़ चुका है कि इसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं, युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

जन-जागरूकता रैली की मुख्य अतिथि भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि भारतवर्ष युवाओं का देश है इस देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा ही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं परंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साजिश के तहत युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है इस षड्यंत्र को हमें समझना होगा।

वीर शहीद केसरी चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान में कहां है कि साहिया क्षेत्र में नशे के कारण अनेक दुर्घटनाएं हो रही है जो चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को नशे की रोकथाम में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

महाविद्यालय के चैयरमेन अनिल तोमर ने कहा है कि समय-समय में पर जन जागरूकता की दृष्टि से महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग सामाजिक बुराइयों से दूर रह सके, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है ताकि वह अच्छाई की ओर आगे बढ़ सके।

विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहां कि प्रकार के कार्यक्रम समाज जागृति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि लोग स्वस्थ जीवन जी सके, नाश मनुष्य के जीवन के लिए हानिकारक है इसका जड़ मूल नाश करना आवश्यक है।

इस अवसर पर निवारण नशा केंद्र विकास नगर के सचिन राणा ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अपने अनुभव साझा किये और उन्होंने कहा कि वह भी पहले नशा करते थे और अब नशे को त्याग कर एक सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने नाश करने वाले लोगों से इसे छोड़ने की अपील की ।

कार्यक्रम में एस०एम०आर० जनजातीय पीजी कॉलेज के छात्रों द्वारा नशे पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिसमें नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रेनू गुप्ता, डॉ० रवि कुमार विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक डॉ शशिबाला उनियाल, डॉ कामना लोहानी, डॉ मंजू भण्डारी, डाॅ अंजना शर्मा, डॉ चंद्रप्रभा कोटवाल, डॉ संगीता कैंतुरा, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ धीरज सिंह महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भारत चौहान, डॉ शशिकला, डॉ पूजा शैलानी, रिंकूदास भारती,प्रदीप कुमार, हनुमंत ओली , विपिन उनियाल, तरुण डोभाल,भरत सिंह पूनम चौहान गम्भीर सिंह नितिन तोमर , सुनील शर्मा , रितेश चौहान, रितिका चौहान रीता तोमर एवं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *