National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 3:15 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 3:15 am

शिवपाल भाषण के वक्त टूटा मंच , मंच टूटना शुभ —- शिवपाल यादव

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

शिवपाल भाषण के वक्त टूटा मंच , मंच टूटना शुभ —- शिवपाल यादव

हमारे आम जिंदगी में टूटना शब्द अक्सर आया — जाया करता है। टूटना कहीं शुभ होता है तो कहीं अशुभ। लेकिन दिल टूटना किसी के लिए शुभ नहीं होता कांटे ही कांटे चुभते हैं यही चुभना इतिहास बनाता है अमरता प्रदान करता है इसीलिए शायद हींर- रांझा, लैला-मजनूं अमर हो गये। लेकिन जनक जी का धनुष टूटना शुभ साबित हुआ उनकी चारो कन्याओं को वर मिल गया। इसी तरह राजनीति में 1995 में सपा बसपा का गठबंधन टूटा तो दोनों का नुक़सान हुआ और भाजपा के लिए शुभ हो गया। और आज जनपद अम्बेडकर नगर की लोकसभा सीट को अपने खाते में करने के लिए जलालपुर रामलीला मैदान में सपा के जामवंत शिवपाल यादव मंच पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने भाजपा की नीतियों से हो रहे देश को नुक्सान के बारे में बताना शुरू किया तैसे ही मंच टूट गया तपाक से शिवपाल बोले कि मंच टूटना शुभ होता है अब हम चुनाव जीत गए बगल में खड़े सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा अपने ओठों पर सकारात्मक मुस्कान बिखेरे और शिवपाल ने उनके मुस्कान का समर्थन भी किया और मन ही मन लालजी वर्मा को आश्वस्त भी किया कि 2017 की विधानसभा चुनाव में अतरौलिया निषाद सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में भी मंच टूटा था जो उनके लिए शुभ साबित हुआ और आज जलालपुर के रामलीला मैदान के मंच का टूटना भी हमारे लिए शुभ होगा। फिलहाल दोनों प्रत्याशी रितेश पांडे और कमर हयात को भी यह खबर मिल गयी होगी। क्यों कि रितेश पांडे भी बहिन जी से टूटकर भाजपा के टिकट पर जीत के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं। और कमर हयात अपने बुढ़ापे में एक बार फिर से आडवाणी की तरह अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में हैं । ऐसा नहीं है कि रितेश पांडे ही टूट कर आये हैं इधर मंचासीन सपा में बाबू शेर बहादुर सिंह के सुपुत्र राजेश सिंह और पूर्व विधायक सुभाष राय भी भाजपा से टूटकर सपा में आये हैं। इन पर सपा के जामवंत शिवपाल यादव ने मंच से ही लालजी वर्मा को जिताने की जिम्मेदारी दे दी है। इन्हें भी मंच के टूटने के शुभ का इंतजार रहेगा। ऐसा नहीं कि यही लोग टूटकर आये हैं बल्कि शिवपाल यादव जो खुद मंच के मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि सब थे वे भी कई घाट का पानी पीते हुए टूटकर भतीजे के साथ पार्टी के जुआठे में नध चुके हैं और चाचा भतीजे की जोड़ी की अमरता में लग गए हैं। इस पर उपस्थित दो और शख्स भीम निषाद और विशाल वर्मा भी टूटन मंच के सदस्य रहे ।जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव मोहम्मद एबाद अबुल बसर अंसारी पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, किरदार मेंहदी अनीसुर रहमान, धर्मेंद्र यादव राजित राम यादव और हजारों भीड़ आदि लोग इस मंच टूटन के शुभ संकेत के लिए प्रतीक्षारत है । और बचे दो प्रत्याशी भाजपा और बसपा रितेश पांडे और कमर हयात इस टूटन मंच को अशुभ करने में कमरतोड़ मेहनत करेंगे। जनता को इंतजार है सपा भाजपा बसपा का जिया बेकरार है ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *