National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 2:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 2:06 am

कालसी में स्थापित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली का विद्यालय में अभिभावकों और छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया

 

कालसी 29 अप्रैल ।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

कालसी में स्थापित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली का विद्यालय में अभिभावकों और छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने जौनसार बावर की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर स्नेहपूर्वक विदाई दी।
श्रीमती पनौली राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षिका है इन्होंने एकलव्य आदर्श विद्यालय कालसी में 14 वर्षों में जंगल को मंगल बना दिया। अपने सेवा काल में तीन दर्जन से अधिक जनजातीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आईआईटी, एनआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय आदि में इनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र अध्ययन कर रहे हैं। जो जनजातीय समाज के लिए एक वरदान है। उनके विदाई पर अभिभावक एवं छात्रों ने उन्हें महासू देवता मंदिर हनोल का चित्र भी भेंट किया।
विदाई समारोह के अवसर पर श्रीमती पैन्यूली ने बताया कि उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा उनके कार्यकाल में अनेक जनजाति समाज के छात्र उच्च पदों पर असीन है जो उनके लिए संतोष का विषय है। और हमेशा इस विद्यालय को याद करती रहेगी।
विदाई समारोह में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान और विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे उन दोनों ने भी श्रीमती पैन्यूली द्वारा एकलव्य विद्यालय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *