National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:49 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:49 am

27-28 अप्रैल को दसऊ में होगा लोक पंचायत का दो दिवसीय चिंतन शिविर

27-28 अप्रैल को दसऊ में होगा लोक पंचायत का दो दिवसीय चिंतन शिविर

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने शिविर की तैयारी का लिया जायजा

साहिया 25 अप्रैल।सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत आगामी 27- 28 अप्रैल को दसऊ में चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा यह जानकारी लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य भारत चौहान ने दी। उन्होंने शिविर की व्यवस्था से संबंधित दसऊ गांव में स्थलीय निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा है कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाने वाले तमाम कार्यकर्ता दो दिवसीय चिंतन शिविर में सम्मिलित होंगे। दो दिवसीय चिंतन शिविर में जौनसार बावर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना, जौनसार बावर की संस्कृति का सकारात्मक रूप से प्रचार प्रसार करना, पलायन पर रोक लगाना, पर्यटन एवं बागवानी को बढ़ावा देना आदि तमाम विषयों पर चर्चा वार्ता होगी।
लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि हरिपुरी स्थित यमुना घाटो का कार्य प्रारंभ होने वाला है जबकि यमुना कृष्ण धाम का निर्माण स्थानीय जन सहयोग से होगा इस संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी।
लोक पंचायत के सदस्य सतपाल चौहान ने कहा है कि लोक पंचायत के करीब सौ से अधिक कार्यकर्ता इस चिंतन शिविर में प्रतिभा करेंगे जहां लोक पंचायत के आगामी कार्यों को लेकर के भी मंथन होगा।
पंचायत के सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा है कि शिविर की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है जिसमें स्थानीय लोग सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा है की वर्तमान समय में चालदा महासू महाराज का दसऊ खत में विराजित है इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर देव दर्शन के लिए पहुंचते हैं इसी निमित्त लोक पंचायत का शिविर भी संपन्न होगा।
स्थानीय खत दसऊ के सदर स्याना शूरवीर सिंह ने कहा कि 28 अप्रैल को दोपहर में संपूर्ण खत वासियों की बैठक लोक पंचायत के साथ होगी जिसमें सामाजिक ताने-बाने पर विचार विमर्श होगा।
इस अवसर पर गांव के स्याना पदम सिंह, स्थानीय निवासी देवी सिंह, अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, आशीष चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।