National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 26, 2026 9:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 26, 2026 9:56 pm

हनुमान जयंती के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया।

 

देहरादून 23 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा है कि क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों को तरासने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बुल्सआई अकादमी में चल रही प्रथम क्रीड़ा भारती ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल बनाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र ने कहा कि लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना हर आयु वर्ग के लोग मैदान में आकर के खेले और स्वस्थ रहें, इसी उद्देश्य को लेकर क्रीड़ा भारती कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उत्तराखंड खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोहनकर ने कहा है कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को हर प्रकार से सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल नीति बनने के बाद सरकार द्वारा अनेक खिलाड़ियों को लाभान्वित किया गया है।

पूर्व खेल मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने कहा है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कोई ना कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए ताकि वह गतिमान रहे। बच्चों को बाल्य काल से ही खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिमान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दोनों दी जा रही है।

क्रीड़ा भारती के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ कहा है कि हनुमान जयंती के अवसर पर संपूर्ण देश भर में क्रीड़ा भारती अपना स्थापना दिवस मना रहा है। क्रीड़ा भारती का काम देश के प्रत्येक जिले तक पहुंच चुका है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए हर समय तत्पर है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा है खेल के कारण ही मनुष्य स्वस्थ रहता है उन्होंने कीड़ा भारती द्वारा आयोजित ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी और हर प्रकार से क्रीड़ा भारती के कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

शूटिंग चैंपियनशिप 2024 के परिणाम

प्रथम क्रीड़ा भारती ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर 12 में बुल्सआई के आर्यन 196 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, रियांश 183 अंकों के साथ रजत, व प्रत्यक्ष 158 अंकों के साथ कांस्य पदक जितने में सफल रहे।

एयर पिस्टल वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड से लक्ष्य जायसवाल 356 अंक के साथ स्वर्ण, राज आनंद शाह 356 अंकों के साथ रजत व हिल शूटिंग अकादमी से साहिल जयसवाल ने कांस्य पदक जीता।

आईएसएसएफ कैटेगरी में अन्यया प्रसाद 554 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, ग्राफिक एरा की उन्नति रघुवंशी 553 अंकों के साथ रजत व मिस्टी खंडेलवाल 536 अंकों के साथ कांस्य पदक जीती।

राइफल वर्ग में अंडर 12 हिल शूटिंग अकादमी से दिव्यांश रावत 193 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, अनिरुद्ध को रजत पदक व बुल्सआई शूटिंग अकादमी से जसकिरत ने कांस्य पदक हासिल किया।

आईएसएसएफ राइफलमैन में हिल शूटिंग अकादमी के अनिरुद्ध रणकोटी स्वर्ण पदक, स्नाइपर शूंटिंग अकैडमी से अर्ष ठाकुर सिल्वर, बुल्सआई शूटिंग अकादमी के ओम नौटियाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मंत्री भारत चौहान, सह मंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अरुण सिंह, सुधीर कुमार, चंदन सैनी डॉ आरती पाल, नर्सिंग उमंग खत्री करनाल विवेक गुप्ता बलवंत सिंह, नंदकिशोर, राजेंद्र पंत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *