National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:04 pm

विकासनगर व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ तहरीर देने पर भी गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश

विकासनगर व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ तहरीर देने पर भी गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश

विकास नगर बाजार में दो दुकानदारों पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए व्यापारियों के साथ मारपीट की, बताया जा रहा है कुछ लोगों ने दो दिन पहले भी एक व्यापारी के साथ मारपीट की थी,आज फिर दोबारा से विकास नगर बाजार में एक महिला व्यापारी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया, जिसकी शिकायत व्यापारियों द्वारा पुलिस चौकी बाजार में की, लेकिन पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई न करने पर आज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी इकट्ठा होकर मुख्य बाजार को बंद करवाया, मामले को देखते हुए कोतवाल विकास नगर तुरंत मौके पर पहुंच कर पीड़ित महिला का बयान लेकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, और 3 दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया, सभी व्यापारियों ने कोतवाल का घेराव कर इन घटनाओं के संबंध में बताया अगर 3 दिन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो मुख्य बाजार को बंद किया जाएगा ,उसके बाद सभी दुकानदारों ने अपने दुकानों को खोल पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत पुलिस को दी।
वही कोतवाल राजेश साह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *