National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 6:29 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 6:29 am

lचालदा महासू महाराज के सम्मान में परंपरागत फुलियात पर्व के दृश्यों को फिल्माया गया

 

lचालदा महासू महाराज के सम्मान में परंपरागत फुलियात पर्व के दृश्यों को फिल्माया गया

साहिया 12 अप्रैल ।जौनसार बावर के सुप्रसिद्ध दसऊ में चालदा महाराज के प्रांगण में परंपरागत मनाए जाने वाले फुलियात (विशू पर्व) के अवसर पर स्थानीय लोगों ने धूमधाम से मनाया मनाया। इस मौके पर “मेरै गांव की बाट’ पिक्चर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य को भी फिल्माया गया!
क्रिएटिव निर्देशक एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस चौहान ने कहा है कि चालदा महाराज के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। जहां पर भी चालदा महाराज विराजित होते हैं वहां पर यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है हालांकि जौनसार बावर के विभिन्न गांव में फुलियात का त्यौहार एक दिन बाद मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि जौनसार बावर की बड़े पर्दे पर बनने वाली प्रथम पिक्चर फिल्म “मेरै गांव की बाट” में जौनसार बावर के संस्कृति रीति, रिवाज एवं परंपराओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस फिल्म में महासू महाराज के सम्मान में आयोजित फुलियात पर्व एवं ठोऊड़ा तीर कमान के दृश्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा ।
“मेरै गांव की बाट” पिक्चर के निर्देशक अनुज जोशी ने कहा है की फिल्म की अधिकांश शूटिंग जौनसार बावर के भिन्न स्थानों पर हो चुकी है षेश शूटिंग आगामी कुछ समय बाद की जानी है। श्री जोशी ने कहा कि फिल्म के अंदर जौनसारी बोली भाषा में जो गीत फिल्म गाए गए हैं उसकी शूटिंग भी जौनसार बावर के विभिन्न रमणीक स्थान पर होगी।
इस मौके पर लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्री चंद शर्मा विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, सिंगोर ग्राम पंचायत के प्रधान संसार सिंह चौहान, फिल्म के मुख्य सहायक निदेशक दीपक रावत, विक्रम रावत, बलम चौहान आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *