National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 7:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 7:21 am

साहित्या।टिहरी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का चकराता विधानसभा के साहिया में आज कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

साहिया 10 अप्रैल

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

  • टिहरी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का चकराता विधानसभा के साहिया में आज कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

    ढोल बाजों के साथ ही पूरे बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रैली भी निकाली। जनसभा कृषि मंडी मैदान में आयोजित की गई।
    जनसभा को संबोधित करते हुए चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी 12 साल से संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती आ रही है, लेकिन सांसद ने क्षेत्रीय मुद्दों को एक बार भी सदन मे नही उठाया है, न ही जीतने के बाद क्षेत्र में कही दिखाई देती है। कुछ दिन पूर्व ही इसी साहिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे विकास के नाम पर उनके पास भी कहने को कुछ नही था किस आधार पर चकराता विधानसभा की जनता उनको वोट दे। क्षेत्रीय विधायक मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहां की मोदी सरकार ने जनता को ठगने वाले का काम किया है और युवाओं को पकोड़े तलने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया है।
    प्रीतम सिंह ने कहा मेरे परिवार को जौनसार बावर की जनता ने हमेशा प्यार दिया है।जिसका में ऋणी हूं।
    उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी बॉन्ड का जब पर्दाफाश होगा तो भाजपा के कही बड़े नेता जेल में होंगे।दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है चुनावी बॉन्ड।
    कांग्रेस उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला ने कहा की युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाके युवाओं के साथ धोखा किया,कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को निरस्त करेंगे, और युवाओं को फिर से रोजगार के आवासर देगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को आज भी न्याय नही मिला, जिसमें डबल इंजन की सरकार अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की वजह मौन हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाया था लेकिन भाजपा की सरकार बेचने में लगी हुई है। उन्होंने महिलाओं पर हो रही हत्या चार युवाओं के साथ दोखा व पूंजी पत्तियों पर मेहरबान पर मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
    इससे पूर्व उनका साहिया पंहुचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। और उन्होंने मंडी गेट पर लगी नंतराम नगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भई किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा सासंद प्रत्याशी को क्षेत्र के ईष्ट देवता माहसु देवता की स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

    इस अवसर पर,प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रतिभा सिंह, पूर्व मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, संजय किशोर, कालसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय नेगी, उमा दत्त जोशी,रविंद्र पाल,सरदार सिंह,दीवान सिंह तोमर,श्याम दत्त वर्मा,सुरेंद्र चौहान, अमन कौर, अनीता निराला,सहित कही लोग मौजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *