National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 2:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 2:06 pm

विकास नगर एथलेटिक्स क्लब द्वारा उत्तराखंड में बढ़ते हुए नशे के विरोध में विकासनगर से चकराता तक 51 किलोमीटर की रिले दौड़ का आयोजन किया गया।

साहिया 6 अप्रैल

सम्पादक देवेन्द्र राय

विकास नगर एथलेटिक्स क्लब द्वारा उत्तराखंड में बढ़ते हुए नशे के विरोध में विकासनगर से चकराता तक 51 किलोमीटर की रिले दौड़ का आयोजन किया गया।

इस दौड़ में विकास नगर एथलेटिक क्लब के 10 धावकों ने प्रतिभाग किया।
यह दौड़ विकास नगर से सुबह 6:30 बजे शुरू की गई और दिन में 1:00 बजे चकराता पहुंचकर इसका समापन हुआ।
विकासनगर से दौड़ की शुरुआत विकास नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और करनल अनिल गुरु से०नि० ने झंडा दिखा कर की।
इस रिले दौड़ के दौरान क्लब द्वारा बहुत से विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया और उन्हें स्पोर्ट्स से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस आयोजन में विकासनगर से सरस्वती विद्या मंदिर, बाढ़वाला से रेनबो चिल्ड्रंस अकैडमी, कालसी से सरस्वती शिशु मंदिर और एकलव्य मॉडल विद्यालय, सहिया से राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एलडी मेमोरियल स्कूल, दी नालंदा जूनियर हाई स्कूल, शिरगुल एकेडमी स्कूल, कोरुवा से राजकीय इंटर कॉलेज और चकराता पहुंचने पर जौनसार पब्लिक स्कूल और कैंट इंटर कॉलेज ने क्लब के प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लिया।
क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने सभी से बात करते हुए सभी को स्पोर्ट्स में जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स से जोड़कर ही हम समाज को नशे जैसी कुरुतियों से दूर रख सकते हैं।
इस मौके पर क्लब के कोच सुखलाल थापा देहरादून साइकिलिंग कम्युनिटी से करनाल अनिल गुरुंग, आलोक छेत्री,कैप्टन गोपाल राणा,अनुज केडल, अंकित सिकरी, अजय यादव, तारा थापा मौजूद रहे।
वहीं विकासनगर उद्योग व्यापार मंडल से अध्यक्ष संजय गुप्ता महामंत्री भारत का लाडा, डॉक्टर दिनेश भंडारी, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल जैन, सतीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुबोध वर्मा, वीरेंद्र सिंह बॉबी,शशांक चौधरी,अजय,उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *