National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 4, 2026 10:40 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 4, 2026 10:40 pm

बड़े पर्दे पर बनने वाली फिल्म “गांव की बाट” जौनसारी रीति रिवाज एवं परंपराओं पर आधारित है।

लोकेशन साहिया 6 अप्रैल।
सम्पादक देवेन्द्र राय

बड़े पर्दे पर बनने वाली फिल्म “गांव की बाट” जौनसारी रीति रिवाज एवं परंपराओं पर आधारित है।

खत समालटा के फटेऊ गांव में जौनसार बावर के रीति रिवाज के अनुसार विवाह की परंपराओं को विधिवत फिल्माया गया है जिसमें गांव की रंइटुडीयो के सामूहिक भोज के दृश्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
गांव की बाट फिल्म में जौनसार बावर के उस परंपराओं को विस्तार से दर्शाया गया है जिसमें दुल्हन के घर से बारात दूल्हे के घर में आती है।

बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार
बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का छटे दिन विभिन्न दृश्य का फटेऊ गांव में फिल्मांकन किया गया

जिसमें विशेष कर फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान साथ विभिन्न दृश्य फिल्माए गए, शुद्ध रूप से पारिवारिक जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग को देखकर आज फटेऊ गांव में विवाह समारोह के दृश्य नजर आए।
फिल्म की शूटिंग के दौरान अनेक ऐसे दृश्य फिल्माए गए है जिसमें सामूहिक परिवार की दिनचर्या और क्रियाकलापों को दिखाया गया।
सुमितकल प्रोडक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टरश के. एस चौहान ने कहा कि इस फिल्म के निर्माण का उद्देश्य यह है कि जौनसार बाबर की संस्कृति विश्व पटेल पर प्रदर्शित हो इसमें जो सब अभिनय कर रहे हैं वह सभी पत्र अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे यह फिल्म अच्छी बनेगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, विजेंद्र रावत, प्रेम पंचोली, आदि सहित मेरे गांव की बाट फिल्म के अभिनेता के किरदार अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, फ़िल्म में मास्टर तनिष्क चौहान, आरुषि, मधुबाला, आकृति जोशी, भगत सिंह, मठोर, गुड्डी, काजल शाह,जीत सिंह, किरण डिमरी, लता राय, अमित चौहान, नारायण चौहान, प्रीतम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।
फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ,क्रिएटिव डायरेक्टर के एस चौहान, गीतों का लेखन श्री श्याम सिंह चौहान, कैमरामैन हरीश नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर विजय बी शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक दीपक रावत, एसोशिएट कैमरामैन राजेश रतूड़ी, सहायक निर्देशक नीरज नेगी,ड्रोन निखिल कंडपाल, संगीत अमित वी कपूर तथा स्वर श्री सीताराम चौहान, अतर शाह, अज्जू तोमर, मीना राणा, परिमा राणा, आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *