National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 6:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 6:51 pm

लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हनोल मंदिर में भेंट किया गंगा और यमुना का जल

लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हनोल मंदिर में भेंट किया गंगा और यमुना का जल


त्यूनी 30 मार्च। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और जौनसार बावर की खुशहाली के लिए हरिद्वार हर की पेड़ी से गंगाजल और हरिपुर से जमुना जल लेकर हनोल स्थित महासू देवता मंदिर समिति और पुजारी को जलाभिषेक के लिए जल भेंट किया।
इस अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा है कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर में सरकार द्वारा यमुना के तट पर घाट निर्माण के लिए विधिवत मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। जबकि यमुना जी के तट पर यमुना कृष्ण धाम का निर्माण स्थानीय जन सहयोग से होना है। यमुना कृष्ण धाम मंदिर जौनसारी शैली में निर्मित हो इसके लिए विधिवत जौनसार बाबर के मंदिरों का अध्ययन और भ्रमण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि हरिपुर स्थित यमुना तट पर यमुना कृष्ण धाम का निर्माण जौनसार बावर में स्थापित मंदिरों की तर्ज पर ही किया जाना है। इसके लिए विधिवत हरिद्वार निवासी मास्टर प्लानर श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल ने जौनसार बावर में स्थित अनेक मंदिरों का भ्रमण किया जिसमें चालदा महासू देवता मंदिर हनोल, शिव मंदिर लाखामंडल, केदारनाथ मंदिर भटाड में लकड़ी और पत्थर से बना रहे मंदिर के तर्ज पर ही देवदार की लकड़ी और विशेष पतथरो से यमुना कृष्ण धाम के मंदिर का निर्माण होगा।
इस अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के सचिव सतपाल चौहान सुनील शर्मा, प्रधान कांति चौहान, प्रमोद अग्रवाल आदि सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *