National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 11:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 11:54 am

मीटिंग का आयोजन थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर में किया गया ।

विकास नगर

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार लोक सभा चुनाव 2024 की दृष्टिगत आज दिनांक 21 मार्च 2024 को एक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर में किया गया इस बॉर्डर मीटिंग में पुलिस अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया सभी के द्वारा आपस में परिचय करने के उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत सभी संवेदनशील मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथ चुनाव के दौरान अंतर राज्य बॉर्डर पर बैरियर लगाने चेकिंग करने तथा अन्य कार्रवाई किए जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा तीनों प्रदेशों के वांछित अभियुक्त गण जो सीमावर्ती थानों से संबंधित है की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा शराब की तस्करी रोकने व अन्य अपराध में संभावित रूप से शामिल होने वाले व्यक्तियों की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा गोष्ठी में आगामी चुनाव की दृष्टिगत आपस में एक दूसरे को शत सहयोग करने का संकल्प लिया गया ।

गोष्ठी में

थाना प्रभारी विकास नगर श्री राजेश शाह,
थाना प्रभारी पोंटासाहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश श्री अशोक चौहान,
थाना प्रभारी पुरुवाला जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश श्री राजेश पाल,
थाना प्रभारी प्रतापनगर जनपद यमुनानगर हरियाणा श्री सतनाम सिंह
के साथ साथ अंतर राज्य सीमा से लगी हुई चौकीयो के प्रभारी, चौकी कुल्हाल, डाकपत्थर आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *