National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 8, 2026 2:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 8, 2026 2:09 pm

127 पर्यावरण सेना बल टी ए बटालियन इकोलॉजिकल साहिया कम्पनी द्वारा कनबुआ, अलसी, सकनी, व ककाडी आदि गांवों के अंतर्गत आने वाली बंजर भूमि को हरा भरा करने के लिए आज से कार्य करना शुरू कर दिया है

साहिया 16 मार्च
127 पर्यावरण सेना बल टी ए बटालियन इकोलॉजिकल साहिया कम्पनी द्वारा कनबुआ, अलसी, सकनी, व ककाडी आदि गांवों के अंतर्गत आने वाली बंजर भूमि को हरा भरा करने के लिए आज से कार्य करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में करीब 400 हेक्टेयर भूमि पर 4 लाख फलदार एवं छायादार पौधे रोपित करेंगे।

आज पूजा अर्चना के के साथ ही इको टास्क फोर्स द्वारा वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया। प्रथम चरण में कनबुआ गांव की बंजर भूमि हईया नामक स्थान पर गड्ढा खुदान का कार्य शुरू कराने के लिए सेना के सीओ कर्नल मोहित सिंह व कम्पनी कमांडेंट बिक्रम शर्मा के साथ ही 50 से अधिक सेना के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। सीओ कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए आज से कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें 400 हेक्टेयर भूमि में 4 लाख पौधे फलदार, छायादार एंव चारापत्ती वाले पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए आज से ही गडडा खुदान का कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने बताया कि पौधों का रोपण अक्टूबर माह तक परा कराने का प्रयास किया जाएगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *