National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 8:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 8:43 am

श्री शंकर कुक्कुट पालन-पोषण उद्यान, कोटडीं छनी में विभिन्न पूजा विषयक व आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कुक्कुट का पूरा भंडारण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

रिखणीखाल-

श्री शंकर कुक्कुट पालन-पोषण उद्यान, कोटडीं छनी में विभिन्न पूजा विषयक व आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कुक्कुट का पूरा भंडारण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।


जैसे कि हमारी संस्कृति में देवी देवताओं को स्मरण करने का प्रचलन आदि काल से चलता आ रहा है।अभी इस 15 मार्च से 14 अप्रैल तक गढ़वाल, कुमाऊँ परिक्षेत्र में चैत्र मास के दिनों में छलभूत, मसाण, भूत पिचाश, घर भूत आदि पूजा कार्यों के लिए मुर्गा की जरूरत होती है।अधिकतर काला मुर्गा, लाल मुर्गा की ज्यादा मांग होती है।इस कार्य को करने से हमारे देवी देवता प्रसन्न होकर हमें अनेक कष्टों, विघ्न वाधाओ से मुक्त करते हैं। इस बार अच्छा सुअवसर आया है कि चैत्र मास व लोकसभा चुनाव भी साथ साथ ही तिथि आ रही है।ऐसे में मुर्गों की भारी मांग होगी।शायद चुनाव की तिथियों की घोषणा आजकल में होने वाली है।वैसे फेसबुक व सोशल मीडिया में तो एक हफ्ते से जोर पकड़ने लगा है।

अब लोग सोच रहे होंगें कि लोकसभा चुनाव में इसकी क्यों आवश्यकता है? लोगों का मानना है कि 50% मतदान व रातोंरात उलटफेर इसी से होता है।ये चुनाव प्रचार, प्रसार व वोटरों को लुभाने व घोषणाएं करने का सशक्त व सटीक माध्यम है।ये प्रचलन लगभग 20-25 सालों से चलता आ रहा है।इससे इन महापर्व में कुक्कुट पालकों की अच्छी आय हो जाती है।यही एक ऐसा समय है जब इस उद्यान का अधिक प्रयोग होता है तथा ये सौदा मनमर्जी का भी है।इसके साथ एक दो चीजें और भी हैं लेकिन उसके लिए अलग या अगल-बगल से मिलेगा।ये मतदाताओं को भाषणों से ज्यादा लाभकारी है।

अभी अभी रिखणीखाल के एक गांव कोटडी छनी निवासी देवेश आदमी ने जानकारी दी है कि उनके कुक्कुट फार्म में इन दोनों उत्सवों को सम्पन्न करने के लिए कुक्कुट उद्यान का भरपूर,व पर्याप्त मात्रा में भंडारण है।यही इस क्षेत्र का एक बड़ा भंडारण केंद्र भी है।जो कि रिखणीखाल प्रखंड के गाँव कोटडी छनी में कयी सालों से आपकी सेवा में तत्पर है।अल्प समय में भी फोन के माध्यम से आर्डर बुक कर सकते हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *