National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 11:47 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 11:47 pm

कोल्हापूरला को मिला कप, पुणे व सातारा टीम रहें रनर

स्व. खाशाबा जाधव कप राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा

कोल्हापूरला को मिला कप, पुणे व सातारा टीम रहें रनर

पिछले तीन दिनों से उदगीर में कुश्तीप्रेमियों ने अनुभव किया कुश्तियों के दांवपेंच

उदगीर :
राज्य सरकार खेलकूद व युवक सेवा संचालन की ओर से उदगीर तहसील के खेलकूद काम्पलेक्स
में संपन्न हुए स्व. खाशाबा जाधव कप राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा में कोल्हापुर जिला टीम ने
ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व महिला गुट में अपनी दमखम दिखाते हुए सर्वसाधारण जीत दर्ज
करते हुए कप हासिल किया. वहीं पुणे व सातारा टीमों ने रनर पर ही अपना संतोष व्यक्त
किया.
तीन दिनों से जारी रहे स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह सहसंचालक सुधीर मोरे के करकमलों
से किया गया. खेलकूद व युवक कल्याण, मंत्री संजय बनसोडे ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम
से कार्यक्रम में भाग लिया. अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुशांत शिंदे, उपसंचालक संजय सबनीस,
खेलकूद उपसंचालक युवराज नाइक, जिला खेलकूद अधिकारी जगन्नाथ लकडे, राज्य खेलकूद
मार्गदर्शक शिवाजी कोली, तहसीलदार राम बोरगांवकर, पूर्व नगराध्यक्ष राजेश्वर निटुरे, बीजेपी के
शहराध्यक्ष मनोज पुदाले, जिला बैंक के डायरेक्टर भगवान पाटिल तलेगांवकर, जिला परिषद के
पूर्व उपाध्यक्ष रामचंद्र तिरुके, एड. गुलाब पटवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमथ किडे, पूर्व
नगराध्यक्ष सुधीर भोसले, एड. दत्ताजी पाटिल, धनाजी मुले, राष्ट्रवादी के तहसीलअध्यक्ष बालाजी
भोसले, शहराध्यक्ष सय्यद जानीमियाँ, कार्याध्यक्ष शशिकांत बनसोडे, जळकोट के अर्जुन आगलावे,
संग्राम पाटील, दीपाली औटे, वर्षा मुस्कावाड, पुलिस इंस्पेक्टर, करन सोनकवडे, अरविंद पवारव
अन्य उपस्थित थे.

ग्रीको रोमन कैटागिरी में कोल्हापुर जिला टीम ने अपना दमखम बरकरार रखते हुए 172 अंक
हासिल किये और कप पर अपना कब्जा जमाया. पुणे जिला टीम को 90 अंक पर ही संतोष
मानना पडा. तीसरे स्थान पर सांगली की टीम रही। फ्री स्टाइल में कोल्हापुर शहर टीम ने सबसे
ज्यादा 135 अंक हासिल कर पहला नंबर प्राप्त किया. पुणे शहर टीम को 130 अंक मिले और
दूसरे स्थान पर संतोष व्यक्त किया.
स्पर्धा में राज्य की 360 कुश्तगीर ने पदक हासिल करने के लिए चुनौती स्वीकार की. स्पर्धा के
लिए लातुरकरनिवासियों का जमावडा बना रहा. स्पर्धा का स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं
को क्रमश 60 हजार, 50 हजार व 30 हजार रुपयों का पुरस्कार दिया गया. स्पर्धा में जीत
हासिल करने वालों को प्रो. दुखाने लिखित आलम्पिकवीर खाशाबा चरित्र पुस्तक भेंट दी गई.

कुश्ती स्पर्धा के अंतिम चरण में संपन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोवाडा कार्यक्रम व टीवी शो
गीतकार श्रावणी महाजन के गीत गायन के साथ समां बंधा रहा. कार्यक्रम शामिल कुश्तीप्रेमियों

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *