साहिया 8 मार्च
शिव रात्रि के पर्व पर आज साहिया के हईया स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंन्दिर के दरवाजे सुबह 4 बजे देव दर्शन के लिए खोल दिये थे। करीब 6 बजते ही लोगों की भीड़ मन्दिर में लगनी शुरू हो गई। शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ाकर महिलाओं बच्चों व पुरुषों ने अपनी ओर अपने परिवार की कुशलता की कामन मांगी। मंन्दिर में सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों का आना जाना लगा रहा।वही दूसरी ओर साहिया सनातन धर्म मंदिर में भी लोगों ने माथा टेका। और मिनी स्टेडियम में आयोजित मेले का लुत्फ उठाया। पुजारी सोनु शर्मा ने बताया कि मंन्दिर में आसपास से सेकण्डों शिव भक्तों ने शिव लिंग पर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
Author: NM News live
Post Views: 174






