National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 4, 2026 10:47 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 4, 2026 10:47 pm

छावनी परिषद चकराता व व्यापार मंडल के बीच चल रहा विवाद कैंट बोर्ड चकराता के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलिन देब साहा की मध्यस्ता व मुख्य अधिशासी अधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ

छावनी परिषद चकराता व व्यापार मंडल के बीच चल रहा विवाद कैंट बोर्ड चकराता के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलिन देब साहा की मध्यस्ता व मुख्य अधिशासी अधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

चकराता

सम्पादक देवेन्द्र राय

आज कैंट कार्यालय स्थित बोर्ड सभागार में आयोजित बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर साहा ने व्यापारियों व छावनी परिषद का पक्ष सुना जिसपर विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से आम जनता को परेशानी न होने की बात कहते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक के बाद सभागार में कैंट बोर्ड व व्यापार मंडल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोर्ड के सी ई ओ आर एन मंडल ने कहा कि बस स्टैंड पर स्थित जिस दुकान को लेकर गतिरोध पैदा हुआ था वह गिरासू श्रेणी में आ रही थी परिषद द्वारा टेक्निकल टीम का गठन कर इस दुकान के सम्बंध में रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि दुकान व इसके नीचे स्थित बोर्ड के कमरों की डीईओ से अनुमति लेकर मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंट में भवन मरम्मत के लिए म्यूटेशन के बाद बिल्डिंग प्लान के अनुसार अनुमति देने का प्रावधान है लेकिन चकराता में म्यूटेशन में कुछ समस्याएं आ रही है इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए प्रिंसिपल डायरेक्टर को लिखा जाएगा उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने कहा कि बने हुए भवनों में अंदर के हिस्से में मरम्मत व बदलाव के लिए बोर्ड से अनुमति की आवश्यकता नही है उसके लिए बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार मरम्मत व मेंटेनेंस की जा सकेगी। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने जनता से भी नियमो की अनदेखी न करने की बात कही।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान ने कहा कि अध्यक्ष कैंट बोर्ड की मध्यस्ता में हुई बैठक में सभी मामलों में उचित कार्यवाही का आश्वासन सी ई ओ द्वारा दिया गया है व व्यापार मंडल इसके लिए अध्यक्ष व सी ई ओ का आभार जताता है उन्होंने कहा कि वह अपेक्षा करते हैं कि बोर्ड द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से इन मामलों को हल किया जाएगा। बोर्ड सदस्य अनिल चांदना ने भी अध्यक्ष की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर साहा ने हमेशा जनहित में कार्य किया है उन्होंने कहा कि इन्ही की मध्यस्थता से यह गतिरोध समाप्त हुआ है।
बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलिन देब साहा, सी ई ओ आर एन मंडल, नामित सदस्य अनिल चांदना, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड पंकज जैन, पूर्व सदस्य नैन सिंह राणा, यंग माउंटेन क्लब के अध्यक्ष अमित जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, सेवानिवृत्त कैप्टन चेतन, लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन रावत, कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी, राजस्व अधीक्षक शेखर धीमान शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *