National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:31 pm

लोक पंचायत के सदस्यों ने किए अयोध्या में भगवान रामलला के मन्दिर दर्शन

सम्पादक देवेन्द्र राय

लोक पंचायत के सदस्यों ने किए अयोध्या में भगवान रामलला के मन्दिर दर्शन

विकास नगर 3 मार्च।सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत के सदस्यों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन कर जौनसार बावर और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी, अयोध्या, गुलाब बाड़ी, त्रेता के ठाकुर, राम जन्मभूमि आदि के दर्शन किए।
इस अवसर पर राम मंदिर कर सेवक श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि भगवान रामचंद्र जी के भव्य और दिव्य मंदिर के दर्शन कर स्वयं को भाग्यशाली मान रहा हूं ।उन्होंने कहा है कि सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान रामचंद्र जी का मंदिर बनकर तैयार हुआ है जिसके दर्शन के लिए संपूर्ण विश्व से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।
रामलला के मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भारत चौहान ने कहा कि लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान के बाद हिंदुओ के आस्था के केंद्र को पुन: स्थापित हुआ है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि भारतवर्ष आध्यात्मिक भूमि है।
लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि रामचंद्र जी के मंदिर को अत्यंत भव्यता से बनाया गया है ठीक इसी प्रकार से अयोध्या शहर को भी व्यवस्थित रूप से बसाया गया है। उन्होंने कहा है कि हरिपुर कालसी को और अधिक विकसित करने के लिए हमें भगवान रामचंद्र जी के अयोध्या में बने मंदिर से प्ररेणा लेकर हरिपुर को भी आध्यात्मिक रूप से विकसित किया जाना चाहिए।
एसएमआर जनजातीय महाविद्यालय के चैयरमेन अनिल तोमर ने अयोध्या की यात्रा को अविस्मरणी बनाया और कहा है कि इस प्रकार की यात्रा से आध्यात्मिक और देशभक्ति जागृत होती है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, मंडल महामंत्री चमन सिंह नेगी, सतपाल सिंह, प्रीतम सिंह, तिलक सिंह, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुभाष बोनियाल, चंदन सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान, रमेश तोमर, राजेश सिंह, आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है।
————————————-

राम कार सेवक राम‌लला के भव्य मंदिर देखकर हुए भाव विभोर
1990 में प्रारंभ हुए राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान जौनसार बावर निवासी श्रीचंद शर्मा ने भूमिगत होकर के राम मंदिर निर्माण के लिए कार्य किया तब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक थे। उन्हें टिहरी से गिरफ्तार कर पौड़ी जेल में बंद किया जहां उन्हें 10 दोनों का कारावास हुआ। अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वह भाव विभोर हो गए।

हनुमानगढ़ी मंदिर में गूंजे चालदा महासू महाराज के नारे हनुमानगढ़ी मंदिर में अपार श्रद्धालुओं के जन समूह मे जहां भगवान श्री राम के नारे गुजर रहे थे, वही अयोध्या पहुंचे लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने‌ महाराज राजा रघुनाथ, चालदा महासू महाराज का जयकारा लगाकर भक्तिमय माहौल बना दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।